ePaper

UP Chunav 2022: भगवंत नगर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 23 Feb 2022 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: भगवंत नगर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: तीसरे चरण के बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. उन्नाव जिले में आने वाले भगवंत नगर विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. उन्नाव जिले में शाम पांच बजे तक 54.05 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. तीसरे चरण के बाद आज चौथे दूसरे चरण का मतदान हुआ. उन्नाव जिले में आने वाले भगवंत नगर विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. उन्नाव जिले में शाम पांच बजे तक 54.05 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्नाव जिले की भगवंतनगर सीट कई कारणों से चर्चा में रहती है. 1962 में अस्तित्व में आने के बाद भगवंत नगर विधानसभा पर अब तक 15 चुनाव हो चुके हैं. इसमें कांग्रेस ने 6 बार सफलता हासिल की. यह सीट ब्राह्मण बाहुल्य है.

उन्नाव जिले की भगवंतनगर सीट से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित यहां से विधायक हैं. 2017 के चुनाव में भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित ने बसपा के शशांक शेखर सिंह को हराया था. वहीं 2002 में यहां बसपा काबिज हुई और नत्थू सिंह विधायक बने. 2007 में कृपाशंकर सिंह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और दोबारा विधायक बने. इसके बाद 2012 में पहली बार यहां सपा का खाता खुला और कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बने. वहीं 2017 में हृदयनारायण दीक्षित यहां से विधायक चुने गए.

भगवंत नगर विधानसभा में कुल मतदाता 4,16,097 हैं. यहां पिछली बार 57.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. कुल 8 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने आशुतोष शुक्ला, सपा ने अंकित सिंह परिहार, बसपा ने ब्रजकिशोर वर्मा और कांग्रेस ने जंगबहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola