ePaper

UP Chunav 2022: नौतनवां विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: नौतनवां विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले नौतनवा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले पनियरा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. महराजगंज जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ. महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 61.47 प्रतिशत वोट पड़े. इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अमनमणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के कुंवर कौशल किशोर सिंह (मुन्ना सिंह) को 32256 वोटों के अंतर से हराया था.

2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कौशल किशोर ने जीत दर्ज की. कौशल किशोर ने सपा प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी को 68,747 वोटों के अंतर से हाराया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अमनमणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के कुंवर कौशल किशोर सिंह (मुन्ना सिंह) को 32256 वोटों के अंतर से हराया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-गठबंधन ने ऋषि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने किशोर सिंह उर्फ मुन्ना, बसपा ने अमनमणि त्रिपाठी और कांग्रेस ने सदामोहन उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा है.

नौतनवा विधानसभा के कुल मतदाता

  • कुल मतदाताओं- 3 लाख 54 हजार 234

  • पुरुष मतदाता- 1 लाख 90 हजार 79

  • महिला मतदाता-1 लाख 63 हजार 999

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola