ePaper

UP Elections 2022: बरेली में कितने पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी, सामने आया पूरा ब्योरा

Updated at : 02 Feb 2022 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
UP Elections 2022: बरेली में कितने पढ़े-लिखे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी, सामने आया पूरा ब्योरा

UP Assembly Elections 2022: बरेली की नौ विधानसभा सीट पर 97 प्रत्याशी चुनाव लड़े रहे हैं, लेकिन सबसे कम पढ़े लिखे प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम अंसारी और ऊषा गंगवार हैं.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के बरेली में 18 वीं विधानसभा चुनाव को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है.यहाँ मतदान 14 फरवरी को होगा. मगर, इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सबसे कम पढ़े लिखें हैं. बरेली कैंट विधानसभा से प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम अंसारी और नवाबगंज की प्रत्याशी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार सबसे कम पढ़ी लिखी हैं.

बरेली की नौ विधानसभा सीट पर 97 प्रत्याशी चुनाव लड़े रहे हैं, लेकिन सबसे कम पढ़े लिखे प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम अंसारी और ऊषा गंगवार हैं.निर्वाचन आयोग में दाखिल नामांकन पत्र के मुताबिक यह दोनों ही प्रत्याशी एक भी क्लास नहीं पढ़े हैं. सिर्फ सिग्नेचर (नाम लिखना) आता है.जिसके चलते नामांकन पत्र में साक्षर लिखा गया है.इसके साथ ही कांग्रेस की बहेड़ी विधानसभा से प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती आठवीं पास हैं.

Also Read: बरेली में इस बार प्रत्याशी फोन की घंटियां बजाकर मतदाताओं से मांग रहे वोट, कार्यालय पर बने वार रूम

मीरगंज विधानसभा के प्रत्याशी एवं नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद इल्यास अंसारी, भोजीपुरा विधानसभा के प्रत्याशी सरदार खां, फरीदपुर सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी विशाल सागर 10 वीं पास हैं.हालांकि, आंवला विधानसभा के प्रत्याशी ओमबीर यादव ग्रेजुएट है, जबकि बरेली शहर के प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा बीकॉम एलएलबी और बिथरी चैनपुर की प्रत्याशी अल्का सिंह एलएलबी है.कांग्रेस के नौ में दो प्रत्याशी साक्षर हैं, एक आठवीं, तीन 10 वीं पास ही हैं.मगर, बाकी तीन ने स्नातक तक पढ़ाई की है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola