ePaper

UP Election 2022: चुनाव से पहले कल्यानपुर सीट पर मतदान का बहिष्कार, लोग बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

Updated at : 17 Jan 2022 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: चुनाव से पहले कल्यानपुर सीट पर मतदान का बहिष्कार, लोग बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा सीट पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है. उनका कहना है कि जब तक हमारे इलाके में सड़क नहीं बनेगी, तब तक हम वोट नहीं करेंगे.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मतदान का बहिष्कार किया है. जनता यहां से विधायक और योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार से नाराज है. यही वजह है कि उसने इस बार वोट नहीं डालने का फैसला किया है.

undefined

दरअसल, कल्यानपुर के अम्बेडकरपुरम में 10 सालों से रोड नहीं बनी है. इस वजह से जनता काफी परेशान है. उसने कई बार रोड बनाने को लेकर फरियाद भी की, लेकिन तब भी समस्या जस की तस बनी हुई है. यही वजह है कि इस बार जनता ने चुनाव से पहले ही मतदान का बहिष्कार कर दिया है.

Also Read: Kanpur News: चुनाव से पहले कानपुर में 58 लाख रुपए की नगदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस
undefined

‘रोड नहीं तो वोट नही’ का बैनर लेकर जनता ने गली-गली में जाकर मतदान का बहिष्कार किया. लोगों को कहना है कि 10 सालों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे बारिश में गंदगी और जलभराव हो रहा है.

Also Read: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे 18 महीने में होगा तैयार, इस तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल

लोगों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत लेकर कई बार पार्षद, क्षेत्रीय विधायक और नगर निगम के ऑफिस गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. इसलिए हम लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

मतदाताओं का कहना है कि यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी सुनवाई नहीं होती. हमारी समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं किया जाएगा, हम लोग मतदान नहीं करेंगे.

Also Read: Kanpur News: विजय सिंह मीणा बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर, असीम अरुण की ली जगह

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola