ePaper

UP Chunav 2022: बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा, सामने आयी यह बड़ी वजह

Updated at : 12 Jan 2022 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा, सामने आयी यह बड़ी वजह

UP Chunav 2022: बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह टिकट कटने के डर से इस्तीफा दिया है.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर उथल पुथल बनी हुई है. कानपुर की बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी विधायक भगवती प्रसाद सागर ने टिकट कट जाने के अंदेशे को देखते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. चर्चा है कि वह जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. सपा के टिकट पर वह बिल्हौर, घाटमपुर या फिर मऊरानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं. वहीं, सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि इस बार भगवती प्रसाद सागर खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं.

बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट है. यहां से 2017 में कमल खिलाने वाले भगवती प्रसाद सागर पार्टी की कार्यशैली से नाराज हो गए हैं. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है उन्होंने लेटर देते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा में संत गड़ागे को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला. झांसी और गाजियाबाद में उनके स्मृति स्थलों के नाम तक बदल दिए गए.

undefined
Also Read: कानपुर कमिश्नर ने लिया VRS, फिर भी पद पर बरकरार, जानें कौन हैं असीम अरुण और कैसा रहा है अब तक का करियर पहली बार 1996 मे बसपा से बने थे विधायक

भगवती प्रसाद सागर पहली बार 1996 में बिल्हौर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे. उन्हें मायावती सरकार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था. वर्ष 2002 में उन्होंने फिर से बिल्हौर से चुनाव लड़ा, लेकिन शिवकुमार बेरिया से हार गए. इसके बाद वह झांसी के मउरानीपुर चले गए और विधायक बने. भगवती प्रसाद सागर ने 2017 में बीजेपी के टिकट पर बिल्हौर की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और एक बार फिर जीत हासिल कर विधायक बने.

Also Read: UP Chunav 2022: कानपुर की महाराजपुर विधानसभा से बसपा ने घोषित किया उम्मीदवार, जानें किस पर लगाया दांव

स्थानीय बीजेपी नेताओं का कहना है कि मंत्री पद का लालच और बेटे को विधानसभा चुनाव लड़ाने की लालसाएं भगवती प्रसाद सागर को पार्टी से नही जोड़ पाई.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola