UP Breaking News Live: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह बोले- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मंदिर कभी नहीं बनाते
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचेंगे. सीएम धामी दोपहर 2 बजे गोवर्धन पहुंचेंगे. वे गोवर्धन गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा लगाएंगे. गोवर्धन दानघाटी मंदिर में दर्शन कर्ज पूजन करेंगे. इसके साथ ही बंगलामुखी पीताम्बर मंदिर मथुरा पहुंचेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
मथुरा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह बोले- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मंदिर कभी नहीं बनाते
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मथुरा दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मंदिर कभी नहीं बनाते, देश के अंदर धारा 370 कभी नहीं हटती. प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार परिश्रम किया है और उन्हीं की प्रेरणा से हमने भी उसी दिशा में प्रयत्न किया है.
पीएम मोदी अयोध्या में 4 घंटे रहेंगे मौजूद, कई परियोजनाओं की देंगे शौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक दिवसीय अयोध्या दौरा 30 दिसंबर को प्रस्तावित है. पीएम मोदी अयोध्या में 4 घंटे रहेंगे. इस दौरान कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. साथ ही श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खोलेंगे. पीएम मोदी देश के अलग-अलग स्टेशनों से संचालित होने वाली 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को जनता को समर्पित करेंगे. इसी के साथ 30 दिसंबर 2023 की तारीख अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो जाएगी और भगवान श्रीराम की नगरी में विकास के नए युग की शुभारंभ हो जाएगी.
पीएम मोदी ने फेसबुक पर शेयर की ‘महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की खूबसूरत तस्वीरें
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए