UP Breaking News Live : जौनपुर में फायरिंग, एक पक्ष के पांच लोग घायल
UP Breaking News Live Updates in Hindi: कन्नौज में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा चौकी के पास एक रोडवेज बस ने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसा में बाइक सवार महिला समेत तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
जौनपुर में फायरिंग, एक पक्ष के पांच लोग घायल
जौनपुर के थाना सरपतहां के ग्राम सेखाई में दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक पक्ष की तरफ से फायरिंग के कारण दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि घायलों के पैर में छर्रे लगे हैं. क्षेत्राधिकारी शाहगंज हेमंत कुमार का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं.
ठंड के चलते लखनऊ में 27 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास के निर्देश

लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों को 27 जनवरी तक ऑन लाइन क्लासेस करवाने के निर्देश दिए हैं. जिन स्कूलों में ऑन लाइन व्यवस्था नहीं है, वह सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच स्कूल संचालित कर सकते हैं. ठंड के चलते स्कूलों में ड्रेस की बाध्यता खत्म की गई है. बच्चे किसी भी तरह के गरम कपड़े पहन कर जा सकेंगे. क्लास में रूम हीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
मुजफ्फरनगर में घर में चल रहे पटाखा गोदाम में विस्फोट, दो किशोरों की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के कैलावाड़ा गांव में एक घर की दूसरी मंजिल पर चल रहे पटाखों के गोदाम में आग लगने से जोरदार धमाके से इलाका दहल गया. धमाके के साथ गोदाम की छत भी उड़ गई. हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
राजधानी के चर्चित सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के संस्थापक, शिक्षाविद व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश गांधी का रविवार की रात करीब 12:30 बजे निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था.
सांसद मेनका गांधी आज सुल्तानपुर में श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थल धोपाप जाएंगी
भाजपा सांसद मेनका गांधी आज सुल्तानपुर में श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थल धोपाप में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. भगवान श्रीराम की आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा के दिन धोपाप धाम में ब्रज के फूलों की होली आयोजित की जाएगी. साथ ही बुंदेलखंड का लोकनृत्य दिवारी के साथ दीपोत्सव का आयोजन होगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए