ePaper

Budget 2021: बजट में Taxpayers को 80 हजार की छूट मिलने की उम्मीद! वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती है बड़ा ऐलान

Updated at : 28 Jan 2021 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Budget 2021: बजट में Taxpayers को 80 हजार की छूट मिलने की उम्मीद! वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती है बड़ा ऐलान

Budget 2021 : इस साल पेश होने वाले बजट का काउंट डाउन शुरू हो गया है. आज से तीन दिन बाद यानि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश करेंगी. पूरा देश बजट में इनकम टैक्स से लेकर कॉरपोरेट टैक्स तक की छूट की उम्मीद लगाये बैठा है.

विज्ञापन

Budget 2021 : इस साल पेश होने वाले बजट का काउंट डाउन शुरू हो गया है. आज से तीन दिन बाद यानि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश करेंगी. कोरोना महामारी की वजह से जब देश की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट लगी है तो इस बजट को पूरा देश बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहा है. खुद वित्त मंत्री ने ही कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल पेश होने वाला बजट अभूतपूर्व रहेगा. पूरा देश बजट में इनकम टैक्स से लेकर कॉरपोरेट टैक्स तक की छूट की उम्मीद लगाये बैठा है. आइये जानते हैं आगामी बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलने की कितनी उम्मीदें हैं….

एक फरवरी को पेश होने वाले आगामी बजट से लोग राहत की घोषनाओं से लेकर इनकम टैक्स में छूट मिलने की उम्मीदें लगा बैठे हैं. न्यूज वेबसाइट मनीकन्ट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में इस बार इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है. जानकारी के मुताबित मोदी सरकार बजट में पुराने और नयी दोनों टैक्स रीजीम में बदलाव कर सकती है. मनीकन्ट्रोल ने सुत्रों के हवाले से जानकारी दी कि इनकम टैक्स में टैक्सपेयर्स को 50,000-80,000 तक राहत मिल सकती है.

Also Read: Union Budget 2021 : टैक्‍स स्‍लैब में कोई बदलाव नहीं करेंगी वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण!, Taxpayers को हैं ये उम्मीदें

खबर की माने तो आगामी बजट में वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण पुराने और नये दोनो रीजीम में बदलाव का ऐलान कर सकते हैं. आगामी बजट में नयी रीजीम को और ज्यादा आकर्षक बनाने का ऐलान करने के साथ ही ज्यादा छूट देने और नयी टैक्स स्लैब में बदलाव भी किया जा सकता है. जानकारी के मिताबिक पुराने स्लैब में स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है.

मालूम हो कि स्टैंडर्ड डिडक्शन फिलहाल 50 हजार रूपये है. नई टैक्स व्यवस्था के तहत भी डोनेशन देने वालों को Deductions का फायदा मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक देशहित और सामाजिक कारणों के लिए डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में ये कदम उठा सकती है. वहीं इस बजट में होमलोन पर भी टैक्स छूट बढ़ाने पर विचार मुमकिन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola