ePaper

Aligarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हाल, दोबारा शादी के आरोप में दो पकड़े गए

Updated at : 14 Dec 2021 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हाल, दोबारा शादी के आरोप में दो पकड़े गए

495 के सामूहिक विवाह पर भी यह सवाल उठने लगा है कि 35000 रूपए और 10000 रूपए के सामान के लिए भी कितनों ने शादी के बाद शादी की होगी.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के जवां ब्लाक में हुए सामूहिक विवाह में शादी के बाद शादी करने का मामला सामना आया है. इससे 12 दिसंबर को हुए 495 जोड़ों के सामूहिक विवाह पर भी यह सवाल उठने लगा है कि 35000 रुपये और 10000 रुपये के सामान के लिए भी कितनों ने शादी के बाद शादी की होगी.

जवां ब्लाक में सामूहिक विवाह की जांच के लिए की गई शिकायत

अलीगढ़ के जवां ब्लॉक पर एक दर्जन से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह हुए थे. जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने शिकायत कर दी कि अपात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ दिया गया, जिनके पहले से दो-दो बच्चे हैं, उनकी भी शादी कराना बताकर सरकारी राशि दी गई है. कुछ लोगों ने केवल सरकारी लाभ के लिए शादी की.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में हुआ सीएम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 495 जोड़ों ने लिए सात फेरे
जांच में सामने आया मामला

शादी के बाद सामूहिक विवाह में शादी मामले की जांच में इस्माइलपुर पंचायत का एक मामला सामने आया. यहां दो लोगों ने केवल सरकारी लाभ के लिए ही सामूहिक विवाह योजना में शादी की. विभाग ने तत्काल इनसे सामान वापस ले लिया. अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं.

Also Read: Aligarh News: सामूहिक विवाह में फेरे और वरमाला का होता है अलग अंदाज, नहीं जानते होंगे ये बातें
सामूहिक विवाह पर उठे सवाल

विगत 12 दिसंबर को शहर के खैर रोड पर जलालपुर के निकट अभिमन्यू एवेन्यू में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 495 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. इनमें भी ऐसे जोड़ों के होने की संभावना जताई जा रही है, जिन्होंने 35 हजार रुपये और सामान के लिए शादी के बाद फिर शादी कर ली हो. जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में संभव है कि सामूहिक विवाह में एक-दो शादी पहले हो चुकी हाें. जवां ब्लॉक के मामलों की जांच कराई जा रही है. रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी.

हर जोड़े को दिया गया था ये सामान

सामूहिक विवाह के बाद नगर निगम ने नगर क्षेत्र के वर- वधू और ब्लॉक के एडीओ ने ग्रामीण क्षेत्र के वर-वधू को एक-एक बक्सा भी दिया था, जिसमें घरेलू सामान जैसे पंखा, कुकर, बर्तन, बिछिया आदि थे.

Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ नुमाइश में कोहिनूर मंच के सभी बड़े कार्यक्रम तय, जानें क्या होगा खास
सरकार देती है इतनी धनराशि

सामूहिक विवाह योजना में सरकार 51,000 रुपये देती है, जिसमें 35,000 रुपये वधू के बैंक खाते में, 10,000 रुपये का शादी का सामान, 6,000 रुपये शादी में भोजन आदि में खर्च किया जाता है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola