ePaper

WB News :राहुल गांधी के साथ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने की बात कहा,I-N-D-I-A गठबंधन की अगली बैठक में होंगी शामिल

Updated at : 06 Dec 2023 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
WB News :राहुल गांधी के साथ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने की बात कहा,I-N-D-I-A गठबंधन की अगली बैठक में होंगी शामिल

भविष्य में जब भी कांग्रेस कोई अनुकूल तारीख लेकर आयेगी, विपक्षी नेता जल्द ही बैठक करेंगे और वह भी अवश्य शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि वह राज्य की सीएम हैं, मुख्यमंत्रियों का एक शेड्यूल होता है. इतने कम समय में अचानक बैठक में बुलाये जाने पर सीएम शामिल नहीं हो सकते हैं.

विज्ञापन

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों को लेकर बने नये I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक में शामिल होने को लेकर कई प्रकार की अटकलें उठ रही थीं. बुधवार को उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना होने से पहले राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने उनको फोन किया था और उन्होंने कहा है कि I-N-D-I-A गठबंधन की अगली बैठक में वह अवश्य शामिल होंगी. गौरतलब है कि बुधवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक होने वाली थी. इसे लेकर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा था कि उनको बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली थी, इसलिए बैठक में शामिल होने या प्रतिनिधि भेजने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में कहा कि राहुल गांधी ने उनको फोन किया था और इस बारे में उनसे बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी कांग्रेस कोई अनुकूल तारीख लेकर आयेगी, विपक्षी नेता जल्द ही बैठक करेंगे और वह भी अवश्य शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि वह राज्य की सीएम हैं, मुख्यमंत्रियों का एक शेड्यूल होता है. इतने कम समय में अचानक बैठक में बुलाये जाने पर सीएम शामिल नहीं हो सकते हैं.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने किया दावा, मुझे I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि उनको पहले सूचित नहीं किया गया था. एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने उनको फोन किया और मीटिंग के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्रियों का शेड्यूल होता है. उन्हें या उनके समकक्ष मुख्यमंत्रियों को कम से कम सात या 10 दिन पहले निमंत्रण की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि अन्य मुख्यमंत्रियों की भी बैठकें होती हैं. उन्हें कार्यक्रम के बारे में सात दिन पहले या 10 दिन पहले जानने की जरूरत है.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी 7 दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना, पारिवारिक शादी समारोह में होंगी शामिल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola