ePaper

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में जनजातीय कलाकारों ने नृत्य से जीवंत की आदिवासी संस्कृति

Updated at : 21 May 2023 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में जनजातीय कलाकारों ने नृत्य से जीवंत की आदिवासी संस्कृति

कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा को जीवंत किया. कलाकारों ने पश्चिम ओडिशा का प्रसिद्ध गुडका नृत्य, झारखंड का मुंडारी, मागे व संथाली नृत्य नृत्य पेश किए. असम का प्रसिद्ध बिहु नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा.

विज्ञापन

बड़बिल, शचिंद्र कुमार दाश. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे क्योंझर(ओडिशा) के बड़बिल के उत्सव मैदान में सर्व भारतीय आदिवासी कम्युनिटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. देशभर से आये जनजातीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा.

कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा को जीवंत किया. कलाकारों ने पश्चिम ओडिशा का प्रसिद्ध गुडका नृत्य, झारखंड का मुंडारी, मागे व संथाली नृत्य नृत्य पेश किए. असम का प्रसिद्ध बिहु नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. पूर्वोत्तर राज्यों की कई नृत्य टीमों ने भी नृत्य पेश किया. जनजातीय नृत्यों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Also Read: झारखंड: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की बोलती थी तूती, थ्री लेयर थी सिक्योरिटी, आया शिकंजे में

इस दौरान मुख्य रूप से सर्व भारतीय आदिवासी कम्यूनिटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गागराई, उपाध्यक्ष सुखराम पाहन, सचिव जगन्नाथ टुटी, रोहित मुंडा, रसानंद बेहरा, त्रिबिक्रम नायक, जगन्नाथ टूटी, हिमांशु सुलांकी, बबलू मुंडा, सोहन लाल हुराद, रमेश सुलांकी, सुखराम पहान, दुबराज हेमब्रम, सौरव नाग, निर्मल नाग, अनंत टुडू, घसीनाथ ओराम, सजल नाग, डुमरुधर बारीक़, रमेश नाग आदि उपस्थित थे.

Also Read: दुर्गा सोरेन की 14वीं पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले-शहीद स्मारकों को भव्यता दे रही सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola