ePaper

टिया बाजपेयी ने बताया- लॉकडाउन से पहले पैसे खत्म होने के कारण डिप्रेशन में चली गई थीं, कहा- पूरे हफ्ते रोईं और फिर...

Updated at : 05 Jun 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
टिया बाजपेयी ने बताया- लॉकडाउन से पहले पैसे खत्म होने के कारण डिप्रेशन में चली गई थीं, कहा- पूरे हफ्ते रोईं और फिर...

Tia Bajpai-लॉकडाउन में काम ना होने की वजह से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वहां काम करने वाले कलाकारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहै है. हाल ही में टीवी एक्टर राजेश करीर ने फेसबुक पर अपने पोस्ट के जरिए लोगों से मदद मांगी थी. बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपेयी (Tia Bajpai) भी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

लॉकडाउन में काम ना होने की वजह से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वहां काम करने वाले कलाकारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहै है. हाल ही में टीवी एक्टर राजेश करीर ने फेसबुक पर अपने पोस्ट के जरिए लोगों से मदद मांगी थी. बॉलीवुड एक्ट्रेस टिया बाजपेयी (Tia Bajpai) भी इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भी आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा.

Also Read: अब इस एक्टर ने आर्थिक मदद की लगायी गुहार, कहा- जीना चाहता हूं, 300-400 रुपये ही भेज दीजिए

लाइव हिंदुस्तान के मुताबिक, टिया ने अपने दोस्तों और सुसाइड करने वाले कलाकारों के बारे में बात करते हुए कहा कि ये समय हम कलाकारों के लिए बहुत ही बुरा समय है और मुझे उम्मीद है कि ये बुरा समय जल्द ही चला जाएगा.

एक्ट्रेस टिया बाजपेयी ने बातचीत में बताया, ”पैसों की तंगी के कारण जो लोग अभी खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं मैं उनका दर्द समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने भी लॉकडाउन के बाद एक पूरा सप्ताह ऐसे हालात देखे जब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं.

उन्होंने आगे कहा, मेरे पास बिल्कुल भी सेविंग नहीं बची थी, सारे पैसे खर्च हो चुके थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अब मेरा क्या होगा. इस कारण मैं डिप्रेशन में चली गई थी और अपनी हालत पर पूरा एक सप्ताह मैंने रोकर बिताया.

टिया ने इस बातचीत में बताया, मैं मार्च में एक गाने की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाली थी. इसके लिए मैंने पूरी टीम की टिकट बुक कराने से लेकर होटल के कमरों का पैसा सब मैंने दिया था. लेकिन लॉकडाउन के कारण सब कैंसिल हो गया और मेरे सारे पैसे बर्बाद हो गए. मैं सदमें में आ गई थी. उस समय मेरे दोस्तों ने मुझे संभाला और फिर हमने फिर ऑनलाइन काम शुरू किया’. उन्होंने बताया कि वो अभी खुश हैं और अपने आने वाले गाने की तैयारी में लगी हैं.

बता दें कि अभिनेत्री टिया बाजपेयी ने फिल्म 1920 में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. टिया बाजपेयी का असली नाम ट्विंकल बाजपेयी है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola