अब इस एक्टर ने आर्थिक मदद की लगायी गुहार, कहा- जीना चाहता हूं, 300-400 रुपये ही भेज दीजिए

Rajesh Kareer- टीवी शो ‘बेगूसराय के एक्टर राजेश करीर (Rajesh Kareer) काम न मिलने के कारण काफी समय से अपने घर में बैठे हुए हैं. ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. राजेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. फेसबुक पेज पर वो वीडियो शेयर करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने पोस्ट के साथ अपना अकाउंट नंबर भी शेयर किया है.
टीवी शो ‘बेगूसराय’ के एक्टर राजेश करीर (Rajesh Kareer) काम न मिलने के कारण काफी परेशान हैं. राजेश इस वजह से अपने घर पर बैठे हुए हैं. ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. राजेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. फेसबुक पेज पर वो वीडियो शेयर करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने पोस्ट के साथ अपना अकाउंट नंबर भी शेयर किया है.
Also Read: VIDEO: जब शाहरुख और सलमान ने एक साथ इस गाने पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरलबेगूसराय सीरियल में शिवांगी जोशी के पिता का किरदार निभा चुके एक्टर राजेश करीर की माली हालत ठीक नहीं हैं. वीडियो में राजेश कह रह हैं, ‘दोस्तों, मैं राजेश करीर आर्टिस्ट हूं, बहुत सारे लोग पहचानते होंगे मुझे. बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है. ऐसा मुझे लग रहा है. बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है.’
वीडियो में आगे एक्टर कह रहे है, ‘हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे. मुंबई में फैमिली के साथ रहता हूं 15-16 साल से. वैसे भी काफी टाइम से खाली था मैं. अब तो दो तीन महीना हो गया हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है. आप लोगों से मेरी रिक्वेस्ट है कि भले 300, 400 या 500 रुपए डाल देंगे तो, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है.’
आगे कहते है, ‘लाइफ ऐसी होगी गई हे कुछ समझ नहीं आ रहा है. मैं जीना चाहता हूं बस, हां मैं जीना चाहता हूं. इतनी मेरी हाथ जोड़ के रिक्वेस्ट है आपसे. जितना भी करें, ताकि मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं, जहां पर छोटा-मोटा काम जरूर करूंगा. वो वक्त तय करेगा. प्लीज हेल्प मी.” वहीं, अपनी इस वीडियो के साथ राजेश करीर ने अपने बैंक खाते का अकाउंट और अपना फोन नंबर भी शेयर किया है.’
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और इस दौरान कई लोगों के पास कोई काम नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे पर भी सारे शो की शूटिंग बंद पड़ी है, जिसके कारण बहुत से कलाकार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










