धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा आज है मशहूर स्टार, क्या आपने पहचाना?

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Oct 2023 5:42 PM

विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और संजीव कपूर जैसे कलाकार के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है. हर कोई उनके साथ एक न एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करने का सपना देखता है. ऐसे में इस फोटो में खड़े छोटे से चाइल्ड आर्टिस्ट को आप जानते हैं क्या...

विज्ञापन

हम अक्सर अपने खूबसूरत और अच्छे पलों के कैमरे में कैद कर लेते हैं और बाद में जब सुकून से देखते हैं, तो ये याद दिलाता है आपको उस पल जा, जब आप कितने खुश थे या आपके साथ जो तसवीर में मौजूद है, वह व्यक्ति आपके लिए कितना महत्वपूर्ण था. कई मौकों पर इंसान तो चला जाता हैं, लेकिन फोटोज और वीडियोज के जरिए वह हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहता है. इन-दिनों सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और संजीव कपूर के साथ एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उसने टी-शर्ट और व्हाइट कलर की हॉफपैंट पहन रखी है. आपको बता दें कि ये बच्चा आज बड़ा सुपरस्टार है और कई बड़े-बड़े सीरियल और फिल्मों में काम कर चुका है और काफी हिट है. अभी तक आप नहीं पहचान पाए हैं कि ये एक्टर कौन है, तो आइये जानते हैं.

https://www.instagram.com/p/CxXlmcwL7SQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3dd82508-6f96-457d-b3d1-d96c3817d3b8&img_index=1

नदिया के पार में चंदन की भूमिका से हुए पॉपुलर

शोल फिल्म तो लगभग सभी ने देखी ही होगी, इस फिल्म में गब्बर सिंह ने जिस शख्स को मौत के घाट उतारा था, या फिर सत्ते पे सत्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन का बिगड़ैल भाई का किरदार निभाने वाला या फिर नदिया के पार का चंदन, इस एक्टर ने हर किरदार में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना लिया था. जी हां हम बात कर रहे हैं, वर्सटाइल एक्टर सचिन पिलगांवकर का. अभिनेता ने अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया और आज भी वह कई ओटीटी वेब सीरिज में नजर आते हैं. आपको बता दें कि सचिन ने महज चार साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. चाइल्ड एक्टर के रूप में उन्होंने पचास से ज्यादा फिल्में की और धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर किया. नदियां के पार फिल्म में गुंजा से चंदन… चंदन में अपनी एक्टिंग से उन्होंने सभी को मदहोस कर दिया था.

https://www.instagram.com/p/CvVKnDhti3b/

सचिन पिलगांवकर इन फिल्मों का रहे हैं हिस्सा

सचिन पिलगांवकर ने एक बाल कलाकार के रूप में लगभग 65 फिल्मों में काम किया और ‘गीत गाता चल’ जैसी बेहद सफल फिल्मों का हिस्सा रहे. उन्होंने हिंदी, मराठी के अलावा कन्नड़ सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है और ‘तू तू मैं मैं’ और ‘कड़वी खट्टी मीठी’ सहित भारतीय टेलीविजन पर सफल कॉमेडी शो में अभिनय, निर्माण और निर्देशन किया. उन्होंने ‘माई बाप’ से लेकर कई हिट मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया, ‘नवरी मिले नवरीला’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट थी. आशी ही बनवा बनवी (1988) और ‘आमच्या सरखे आमहिच’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. साल 2007 में सचिन ने कन्नड़ सुपरस्टार विष्णुवर्धन के साथ फिल्म एकदंथा से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया, जो उनकी ही फिल्म नवरा माझा नवसाचा की रीमेक थी.

https://www.instagram.com/p/ChUfFjBKi4g/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3dd82508-6f96-457d-b3d1-d96c3817d3b8&img_index=1

सचिन ने जब शोले में काम करने पर तोड़ी थी चुप्पी

अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में एक किशोर अभिनेता के रूप में अपने काम को याद किया है और कहा है कि निर्देशक रमेश सिप्पी ने वास्तव में उन्हें एक सीक्वेंस के लिए शॉट देने का मौका दिया था. उन्होंने कहा, “जब ‘शोले’ बन रही थी, तब मैं 17 साल का था, लेकिन फिल्म के लिए काम तब शुरू हुआ जब मैं 16 साल का था. ‘शोले’ बनने से पहले, मैं अपने गुरुओं में से एक, हृषिकेश मुखर्जी, के मार्गदर्शन में संपादन सीख रहा था. उस समय के बहुत प्रसिद्ध संपादक थे, और हम सभी जानते हैं कि वह आगे चलकर प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक बने. इसलिए, ‘शोले’ के दौरान, मैं रमेश सिप्पी सर की कुर्सी के पीछे बैठता था और उनके निर्देशन, प्रत्येक शॉट को लेने, कट करने और उन्हें संपादित करने के तरीके पर ध्यान देता था.”

https://www.instagram.com/p/CZrgpf9tAkJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3dd82508-6f96-457d-b3d1-d96c3817d3b8&img_index=1
https://www.instagram.com/p/Cb1iXKUqB9c/

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola