साहिबगंज में रात के अंधेरे में चोरों ने घर पर की सेंधमारी, ऐसे दिया घटना को अंजाम

थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि घर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन जुटी थी. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द चोर के बारे में पता लगा लिया जायेगा.
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया निवासी धूरो देवी ने अज्ञात चोर पर घर में घुस कर चोरी करने के मामले में आवेदन दिया है. जिक्र किया है कि रविवार की रात हम सब अपने-अपने कमरे में सोने चले गये थे. रात के दो से तीन बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने पहले मेरे कमरे को और इसके बाद मेरे बहू के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद चोर ने आलमारी के सभी सामान को बाहर कर दिया. मेरा मोबाइल और टीबी अपने साथ लेकर चला गया. बताया है कि ऐसा प्रतीक होता है कि चोर किसी चीज की तलाश में मेरी आलमारी की छानबीन कर रहा था. मोबाइल और टीबी की अनुमानित कीमत 30 हजार है. उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि घर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन जुटी थी. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द चोर के बारे में पता लगा लिया जायेगा.
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पंचगढ़ ज्योति मोड़ निवासी भवेश कुमार झा ने पेटीएम अकाउंट से 43000 की अवैध निकासी मामले में थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा है. इसमें उन्होंने दर्शाया है कि सोमवार दोपहर एक व्यक्ति मेरे रिश्तेदार बनकर मुझे कॉल किया. इसके बाद उसने मेरे से मोबाइल संबंधी कुछ बात की. अचानक मोबाइल पर पांच बार ट्रांजेक्शन हो गया. इसमें मेरे अकाउंट से 43 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. उन्होंने थाना प्रभारी से पैसे की बरामदगी की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




