Diwali Gift Ideas: दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए ये हैं बेस्ट ऑप्शंस, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Diwali Gift Ideas: दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए ये हैं बेस्ट ऑप्शंस, देखें पूरी लिस्ट

Diwali Gift Ideas: इस दिवाली अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको उन गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Diwali Gift Ideas: Diwali Gift Ideas: अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दिवाली के इस त्यौहार को स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज लेकर आये हैं जिन्हें आप गिफ्ट कर उन्हें काफी खुश कर सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

undefined

Earbuds: अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने किसी करीबी रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो ईयरबड्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. आज के समय में ईयरबड्स काफी काम के साबित होते हैं. इनका इस्तेमाल कई तरह के जगहों पर किया जाता है.

undefined

Bluetooth Speakers: ब्लूटूथ स्पीकर्स उन लोगों को काफी पसंद आते हैं जिन्हे म्यूजिक का काफी ज्यादा शौक होता है और वे हर जगह म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. म्यूजिक लवर्स के लिए ब्लूटूथ स्पीकर्स काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है.

undefined

Smartwatch: स्मार्टवॉच आज के समय में केवल जरुरत का सामान ही बनकर नहीं रह गया है. आज के समय में यह स्टाइल स्टेटमेंट की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है. आप इस फेस्टिव अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्मार्टवॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined

Home Decor: आप अगर चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के इस लाइट्स के त्यौहार को खास बनाना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें घर के सजावट के लिए लाइट्स या फिर स्मार्ट लाइट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं. स्मार्ट लाइट्स को आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

undefined

Diyas and Candles: दिवाली के इस त्यौहार में दिया या फिर कैंडल्स गिफ्ट करने के लिए काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इनका इस्तेमाल कर आप अपने घर की और कमरों की सजावट कर सकते हैं.

undefined

Smart Ring: इस फेस्टिव सीजन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्मार्ट रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं. स्मार्ट रिंग आपके लोकेशन से लेकर हेल्थ तक को ट्रैक करने की क्षमता रखते हैं. दिवाली के लिए गिफ्ट ऑप्शंस में ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola