ePaper

खांसी-बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर ग्रामीणों ने मुंबई से लौटे युवक को गांव से बाहर किया, ठाकुरबाड़ी में रात भर रहा युवक

Updated at : 02 Apr 2020 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
खांसी-बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर ग्रामीणों ने मुंबई से लौटे युवक को गांव से बाहर किया, ठाकुरबाड़ी में रात भर रहा युवक

मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण का लक्षण बुधवार की देर रात दिखने पर गांववालों ने युवक को गांव से बाहर ठाकुरबाड़ी में रात भर रखा. गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय युवक की बीमारी के संबंध में प्रशासन को सूचना दी गयी. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और आइसोलेटेड एंबुलेन्स से युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया. करीब एक सप्ताह पहले ही युवक मुंबई से लौटा है. युवक में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने को लेकर ग्रामीणों ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की है.

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण का लक्षण बुधवार की देर रात दिखने पर गांववालों ने युवक को गांव से बाहर ठाकुरबाड़ी में रात भर रखा. गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय युवक की बीमारी के संबंध में प्रशासन को सूचना दी गयी. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और आइसोलेटेड एंबुलेन्स से युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया.

ननिहाल में युवक को सर्दी-खांसी-बुखार हुआ, सांस लेने में तकलीफ

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनेवाले 35 वर्षीय युवक पुरैनी थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में आया था. युवक की तबीयत बुधवार की देर रात अचानक बिगड़ गयी. युवक को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर ग्रामीणों ने युवक को गांव से बाहर स्थित ठाकुरबाड‍़ी में उसे रात भर रखा. फोन से प्रशासन को युवक की तबीयत खराब होने की सूचना दी गयी. पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे और युवक को आइसोलेटेड एंबुलेंस से मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

एक सप्ताह पहले ही मुंबई से लौटा है युवक

युवक के संबंध में बताया जाता है कि वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से लौटा है. उसे सर्दी, खांसी के साथ बुखार की शिकायत है.सीएचसी में मरीज की जांच करनेवाले चिकित्सक के अनुसार उसे संदिग्ध के रूप में जिला अस्पताल भेजा गया है. अब वह जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रहेगा. उसके खून का नमूना जांच के लिए भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि युवक को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत है. सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. मरीज कुछ ही दिन पहले दूसरे राज्य से लौटा है, इसलिए कोरोना की जांच जरूरी है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की

इधर, मरीज के मधेपुरा रेफर होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पूरे गांव को सैनिटाइज करने की मांग की है. बहरहाल, आज भी प्रखंड क्षेत्र मे विभिन्न गांव के विद्यालयों पर प्रवासी मजदूरों के ठहरने के निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा है, जिससे इस तरह की परेशानी सामने आ रही है. वहीं, प्रखंड में बुधवार की शाम को बाजार में उमड़ी भीड़ का वीडियो स्थानीय लोगों ने वायरल किया, तो प्रशासन की नींद खुली और अंचलाधिकारी ने सब्जी और फल बेचनेवाले को आंबेडकर मैदान में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए सब्जी बेचने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola