ePaper

चुनाव से पहले बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से तनाव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 Mar 2021 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव से पहले बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से तनाव, जांच में जुटी पुलिस

बीरभूम में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बापी आंकुड़े की हत्या के बाद यहां का राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है. मंगलवार सुबह से ही जिले के इलम बाजार थाना अंतर्गत नदास ग्राम में भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन

पानागढ़ (मुकेश तिवारी) : बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीरभूम में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव है. भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों में इससे आक्रोश है. भाजपा नेताओं ने जिला भर के कार्यकर्ताओं से इलम बाजार आने का आह्वान किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही जिले में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गयी थी. बीरभूम में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बापी आंकुड़े की हत्या के बाद यहां का राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है. मंगलवार सुबह से ही जिले के इलम बाजार थाना अंतर्गत नदास ग्राम में भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है.

बताया जाता है कि सोमवार से लापता एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता बापी आंकुड़े का शव बरामद हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को इलम बाजार बुलाये जाने के बाद पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.

Also Read: बंगाल चुनाव में अजब संयोग: 15 दिसंबर 1970 को जन्मे दो उम्मीदवारों का मुकाबला एक ही महिला प्रत्याशी से!

किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो जाये, इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. मृतक के परिजनों तथा भाजपा नेताओं ने इसे हत्या करार दिया है. इसके पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ होने की बात भाजपा नेता कह रहे हैं. हालांकि, जिला तृणमूल के नेताओं ने कहा है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

पुलिस ने बताया कि आज सुबह थाना क्षेत्र के नदास ग्राम के साल नदी के किनारे एक मृत देह मिला. इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है. भाजपा समर्थकों में आक्रोश है. पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से इस मामले में कुछ कह पायेंगे.

Also Read: विवेक सहाय की जगह ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक बने ज्ञानवंत सिंह
BJP का TMC पर गंभीर आरोप

बीरभूम जिला भाजपा अध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा है कि बापी आंकुड़े भाजपा का इलम बाजार बी मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता था. अचानक कल वह गायब हो गया. आज सुबह उसका मृत देह नदी के किनारे मिला. भाजपा नेता ने इसे हत्या करार दिया इसके पीछे शासक दल का हाथ बताया.

TMC ने BJP के आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर इस घटना को लेकर जिला तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अणुव्रत मंडल ने कहा है कि घटना के पीछे तृणमूल का कोई हाथ नहीं है. भाजपा के अंदरूनी कलह और गुटबाजी का यह नतीजा है. पुलिस मामले की जांच करेगी. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

Also Read: बंगाल के वन मंत्री राजीव बनर्जी ने ममता कैबिनेट से दिया इस्तीफा, तृणमूल में बने रहेंगे

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola