ePaper

पापा सैफ के साथ खेती में हाथ बंटाते दिखे तैमूर, Viral हो रही हैं Photos

Updated at : 07 Nov 2020 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
पापा सैफ के साथ खेती में हाथ बंटाते दिखे तैमूर, Viral हो रही हैं Photos

छोटे नवाब यानी सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपने पिता के साथ खेती करते नजर आ रहे हैं. तैमूर अपने पापा की मदद कर रहे हैं और उनके साथ क्यारियां बना रहे हैं. दोनों की प्यारी तस्वीरें लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं.आपको बता दें इन तस्वीरों में सैफ ने काले रंग की टीशर्ट और सफेद पायजामा पहना हुआ है. वहीं तैमूर ने भी टीशर्ट और हाफ जींस पहनी है. कुछ दिनों पहले करीना ने तैमूर के लिए हैलोवीन पार्टी रखी थी. तैमूर की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

https://www.instagram.com/p/CHSOWsmAL8G/

कुछ ही दिनों पहले करीना ने शेयर की थी तैमूर की ये तस्वीर

करीना ने अपने बेटे तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए एक तसवीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसमें नन्हा तैमूर क्रिकेट की पीच पर हाथ में बड़ा सा बल्ला थामे खेलने में व्यस्त नजर आ रहा है. इसके अगल-बगल लोग भी नजर आ रहे हैं. करीना ने तसवीर शेयर करने के साथ लिखा कि आईपीएल में कोई जगह है क्या. मैं भी खेल सकता हूं. बस क्या था, करीना के इस पोस्ट पर धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे. एक यूजर ने लिखा,’ एक स्‍टार ने जन्‍म ले लिया है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’ दादाजी की छवि पोते में.’

सुर्खियों में है करीना

एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं. प्रेग्नेंसी में भी करीना लगातार काम कर रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. ये तसवीरें बीते रात की है, जिसमें वो अपनी मां बबीता के साथ घूमते हुए दिखी. तसवीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CG9fY1NJL95/

मालूम हो तैमूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का बेटा है. सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी थे, जो टीम इंडिया के महान खिलाड़ियों में से एक थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई यादगार मैच खेले और अपने जमाने के मशहूर खिलाड़ी हुआ करते थे. मंसूर अली खान पटौदी ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2793 रन बनाये और 1 विकेट भी चटकाये.

Posted By : Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola