स्वच्छता में धनबाद का खराब प्रदर्शन, 35 से लुढकर 215वें रैंक पर पहुंचा धनबाद

Published at :12 Jan 2024 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता में धनबाद का खराब प्रदर्शन, 35 से लुढकर 215वें रैंक पर पहुंचा धनबाद

राज्य के 10 शहरों में जमशेदपुर, रांची, मानगो के बाद धनबाद चौथे स्थान पर रहा. इस बार 9500 अंकों का सर्वेक्षण किया गया था, इसमें धनबाद को 4060 अंक मिला है.

विज्ञापन

धनबाद : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग गुरुवार को जारी की गयी. इस बार धनबाद का प्रदर्शन खराब रहा. 35 से लुढ़कर धनबाद की रैंकिंग 215 पहुंच गया. हालांकि 2022 में जारी रैंकिंग में दस लाख आबादी वाले 45 शहरों में धनबाद को 35 वां रैंक मिला था. इस बार 2023 स्वच्छ सर्वेक्षण में 10 लाख की आबादी वाले शहर की कैटेगरी को हटा दिया गया. सिर्फ एक लाख से नीचे व एक लाख से अधिक दो कैटेगरी बनायी गयी थी. एक लाख से अधिक 446 शहरों के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया था इसमें धनबाद को 215 रैंक मिला है. राज्य के 10 शहरों में जमशेदपुर, रांची, मानगो के बाद धनबाद चौथे स्थान पर रहा. इस बार 9500 अंकों का सर्वेक्षण किया गया था, इसमें धनबाद को 4060 अंक मिला है. सर्विस लेवल प्रोग्राम में 2254.60, सिटीजन फीड बैक में 1481 व सर्टिफिकेशन (ओडीएफ) में 325 अंक मिले हैं.

अब तक धनबाद को मिले रैंक

वर्ष रैंकिंग शहर

2016 73      73

2017 109 434

2018 53 100

2019 56 100

2020 33 100

2021 48 100

2022 35   45

2023 215 446

Also Read: धनबाद : स्वच्छता एप डाउनलोड में धनबाद दूसरे नंबर पर
राज्य में धनबाद चौथे स्थान पर

जमशेदपुर : 43 रैंक

रांची : 154 रैंक

मानगो : 156 रैंक

धनबाद : 215 रैंक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola