ePaper

चुनाव हारकर मुख्यमंत्री बनने वाली बंगाल की पहली नेता बनीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, ‍BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कही ये बात

Updated at : 05 May 2021 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव हारकर मुख्यमंत्री बनने वाली बंगाल की पहली नेता बनीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, ‍BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कही ये बात

ममता बनर्जी ने बुधवार (5 मई) को इतिहास रच दिया. वह बंगाल की पहली मुख्यमंत्री बन गयीं, जिसने चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके लिए बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनने वालीं ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला. शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में यह पहला मौका है, जब किसी हारे हुए मुख्यमंत्री ने फिर से शपथ ले ली है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने बुधवार को शपथ ले ली. गुरुवार को उनके मंत्रिमंडल के बाकी सदस्यों का भी शपथ ग्रहण होगा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष चुनने वाली है.

प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. इसमें शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चुने जाने की मुहर लगायी जायेगी. यह कैबिनेट मंत्री के बराबर का पद होता है और विधानसभा में एक मंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं शुभेंदु अधिकारी को भी मिलेंगी.

बुधवार को सीएम के शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि हारी हुई मुख्यमंत्री दोबारा सीएम पद की शपथ ले लें. उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी हिंसा हो रही है वह सरकार द्वारा प्रायोजित और संरक्षित हैं. 48 घंटे के अंदर 20 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है.

Also Read: बंगाल से राजनीतिक हिंसा को समाप्त करने की भाजपा ने ली शपथ, कोलकाता में जेपी नड्डा ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं भी तृणमूल कांग्रेस की हिंसा की शिकार हो रही हैं. श्री अधिकारी ने कहा कि विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह राज्य प्रायोजित इस हिंसा के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के 213 विधायक चुने गये हैं, जबकि भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि 213 जीते हुए विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बना. इसीलिए तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है.

Also Read: WB Coronavirus Lockdown: कोरोना संकट के बीच शपथ लेते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगायी पाबंदियां, कल से लोकल ट्रेनें बंद

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola