Prayagraj News: असलहा तस्कर की तलाश में दबिश देने पहुंची SOG टीम पर पथराव, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2022 3:20 PM
Prayagraj News: प्रयागराज में असलहा तस्कर की तलाश में दबिश देने पहुंची एसओजी टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है. इसमें दारोगा समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है.
Prayagraj News: प्रयागराज जिले के कैंट थाना अंतर्गत राजापुर इलाके में असलहा तस्करी के मामले में शुक्रवार देर रात दबिश देने पहुंची एसओजी टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. पथराव में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आ रही है, जिन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. इस संबंध में पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार देर रात एसओजी की टीम ने एक युवक को तमंचा के साथ पकड़ा था. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने तमंचा राजापुर के अजय पासी से खरीदा था. इसके बाद एसओजी टीम के दारोगा आशीष कुमार सिपाही मनीष और अरविंद अजय की तलाश में राजापुर गए थे.
Also Read: UP Elections: मायावती ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि एसओजी टीम के सदस्यों ने राजापुर पहुंचने पर वहां मौजूद कुछ महिला और पुरुषों से अजय पासी के बारे में पूछताछ की तो शराब के नशे में धुत उन लोगों ने पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगे. अजय पासी के बारे में सख्ती से पूछने पर वहां मौजूद महिला और पुरुषों ने पथराव कर दिया.
Also Read: प्रयागराज की धर्मसंसद में विवादित बयानों की बौछार: हिंदुओं के 5 बच्चे, भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने की मांग
पत्थर लगने से सिपाही मनीष सिंह घायल हो गए, जिन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची तो वह भाग खड़े हुए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय पासी समय 6 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. वहीं घायल पुलिसकर्मी आशीष को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










