ePaper

UP Elections: मायावती ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

Updated at : 01 Feb 2022 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP Elections: मायावती ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

UP Assembly Elections 2022: प्रयागराज में विधानसभा की 12 सीट प्रतापगढ़ में 6 सीट और कौशांबी में तीन सीट है. इसके साथ की चित्रकूट की दोनों सीटों पर भी बीएसपी ने प्रत्यासी घोषित कर दिए है.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण की सभी सीटों पर प्रत्यासियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. बीएसपी ने प्रयागराज मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कुल 61 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है. प्रयागराज में विधानसभा की 12 सीट प्रतापगढ़ में 6 सीट और कौशांबी में तीन सीट है. इसके साथ की चित्रकूट की दोनों सीटों पर भी बीएसपी ने प्रत्यासी घोषित कर दिए है. पांचवे चरण में 27 फरवरी को पड़ेंगे मत.

प्रतापगढ़ की विधानसभा सीटों पर बीएसपी ने इन नामों पर लगाई आधिकारिक मुहर

प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा से बीएसपी ने अधिवक्ता बांके लाल पटेल, बाबागंज से अधिवक्ता शुशील कुमार गौतम, कुंडा से मोहम्मद फहीम उर्फ पप्पू भाई, विश्वनाथगंज से संजय त्रिपाठी, प्रतापगढ़ सदर से आशुतोष त्रिपाठी, पट्टी फूलचंद्र मिश्रा और रानी गंज विधानसभा से अजय यादव( अजय पार्वती) .

Also Read: स्पष्ट लिखावट न होने पर अब होगी कारवाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधीन न्यायालयों को निर्देश किया जारी

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीट पर इनपर लगी फाइनल मुहर

फाफामऊ विधानसभा से ओम प्रकाश पटेल, सोरांव से आनंद भारती, फूलपुर से रामतौलन यादव, प्रतापपुर से घनश्याम पांडेय, हंडिया से नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, मेजा से सर्वेश चंद्र तिवारी उर्फ बाबा तिवारी, करछना से अरविंद कुमार उर्फ भामे शुक्ला, प्रयागराज शहर पश्चिमी लल्लन सिंह पटेल, प्रयागराज शहर उत्तरी से संजय गोस्वामी, शहर दक्षिणी से अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र नगरहा, बारा से डॉक्टर शिवप्रसाद और कोरांव से राजबली जैसल.

कौशांबी और चित्रकूट से बीएसपी ने इन्हें बनाया है प्रत्यासी

कौशांबी की सिराथू विधानसभा से संतोष कुमार त्रिपाठी, मंझनपुर से नीतू कनौजिया और चायल से अतुल कुमार द्विवेदी . वहीं बीएसपी ने चित्रकूट की दोनों विधानसभा सीट पर भी प्रत्यासी घोषित किए है. चित्रकूट विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र और मानिकपुर से बलबीर पाल को उम्मीदवार घोषित किया है. पांचवे चरण की सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola