हैवानियत की हद! आगरा में सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ गलत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2023 9:16 PM
आगरा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. 7 अप्रैल को पत्नी और बेटे के घर से बाहर जाने पर पिता ने बेटी के साथ यह दरिंदगी की.
आगरा . यूपी के आगरा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. 7 अप्रैल को पत्नी और बेटे के घर से बाहर जाने पर पिता ने बेटी के साथ यह दरिंदगी की. इस घटना के अंजाम देने के बाद बेटी को धमकाया कि अगर किसी से कहा तो जान से मार दूंगा. इसकी वजह से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया.
वहीं एक दिन जब पिता ने दोबारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने कोशिश की तो आखिरकार बेटी ने इस घटना के बारे में मां को जानकारी दी. जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाना ट्रांस यमुना पहुंची और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
दरअसल, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की एक युवती के पिता की 15 साल पहले हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद उसकी मां ने 12 साल बाद शादी कर ली, अभी उसके दो भाई हैं. लंबे समय से वो अपने सौतेले पिता और मां के साथ रह रही थी. अचानक 7 अप्रैल को उसकी मां और भाई किसी काम से बाजार गए थे, वह घर में अकेली थी. इस दौरान उसके सौतेले पिता आए और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जब उसने इस घटना की जामकारी मां को बताने के लिए कहा तो उसके पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
वहीं पीड़ित युवती ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने कमरे में आराम कर रही थी. जिसके बाद उसके पिता ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा कर अपनी मां को बुला लिया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया और युवती की मां उसे लेकर थाने पहुंची जहां पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. थाना ट्रांस यमुना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. और उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










