Sridevi Death Anniversary: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी फ्लाइट की दिशा बदलने की गुजारिश,वजह जान लगेगा शॉक!

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Feb 2023 12:47 PM

विज्ञापन

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की. उन्हें हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस और पहली लेडी सुपरस्टार माना जाता है. उनसे जुड़ा एक किस्सा शायद ही आप जानते होंगे, जब वो मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थी. तब उन्होंने पायलट से एक गुजारिश की थी.

विज्ञापन

Sridevi Death anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं. एक्ट्रेस का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था. उनको गए हुए आज पूरे 5 साल हो गए है. श्रीदेवी का जाना हर फैंस के आंखों में आंसू दे गया था. एक्ट्रेस की पुण्यतिथि पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे है. वैसे तो उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी थी. लेकिन आज आपको एक किस्सा बताते है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

श्रीदेवी और करवा चौथ का व्रत

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की. उन्हें हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस और पहली लेडी सुपरस्टार माना जाता है. उनसे जुड़ा एक किस्सा शायद ही आप जानते होंगे, जब वो मैक्सिको से लॉस एंजिलिस जा रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान श्रीदेवी ने करवा चौथ का व्रत रखा था. उनके साथ फ्लाइट में उनके पति बोनी कपूर भी थे. फ्लाइट में उन्हें करवा चौथ का व्रत खोलना था, लेकिन इसके लिए उन्हें चांद देखना था.

पायलट से एक्ट्रेस ने की थी ये गुजारिश

कहा जाता है कि श्रीदेवी ने पायलट से रिक्वेस्ट की वो फ्लाइट की दिशा उस तरफ मोड़ें, जहां से चांद दिखता हो. एक्ट्रेस की बात मानकर पायलट ने ऐसा ही किया. अब भला एक सुपरस्टार गुजारिश करें और कोई ना माने, ऐसा कैसे हो सकता है. चांद को देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपना व्रत खोला था.

Also Read: सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र, दोनों कर चुके हैं इन 3 एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस,तीसरा नाम है शॉकिंग
बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर

गुरुवार को बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बोनी कपूर, श्रीदेवी, उनकी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर, बोनी कपूर की बहन रीना कपूर और कपूर फैमिली के अन्य सदस्य मोहित मारवाह की शादी में एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को साझा करते हुए निर्माता ने इसे कैप्शन दिया, “आखिरी तस्वीर …”बता दें कि दो दिन पहले ही जान्हवी कपूर ने भी अपनी श्रीदेवी को याद किया और एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां से बात करती दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Co-hLpKyTbw/

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola