ePaper

श्रीलंका ने 15 भारतीयों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के सीएम स्टालीन ने विदेश मंत्री से कार्रवाई की मांग की

7 Nov, 2022 8:19 pm
विज्ञापन
श्रीलंका ने 15 भारतीयों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के सीएम स्टालीन ने विदेश मंत्री से कार्रवाई की मांग की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 15 भारतीय मछुआरों (तमिलनाडु से) को रिहा करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है.

विज्ञापन

श्रीलंका में इस समय 15 भारतीय नागरिक फंस गये हैं. दरअसल श्रीलंकाई नवसैनिकों ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी मछुआरे तमिलनाडु के हैं.

सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखी चिट्ठी, एक्शन की मांग की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 15 भारतीय मछुआरों (तमिलनाडु से) को रिहा करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है. सीएम ने विदेश मंत्री से उन मछुआरों की दो नावों को रिहा करने के लिए कार्रवाई करने को भी कहा, जिन्हें एसएल नेवी ने पकड़ लिया है.

श्रीलंका ने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में किया गिरफ्तार

श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया. जबकि दो नौकाओं को जब्त कर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को शनिवार को मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित तलाईमन्नार के पास से गिरफ्तार किया था.

मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद भारत और श्रीलंका में बढ़ा नया विवाद

भारत और श्रीलंका के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करना विवाद का विषय बना हुआ है. श्रीलंका और भारत ने दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा चुनौतियों के मुद्दे पर हाल में बातचीत की थी. नौसेना ने बताया कि 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा बैठक में दोनों नौसेनाओं और उनके तट रक्षकों की भूमिकाओं पर चर्चा हुई. मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवाद का कारण रहा है. श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी कई मामलों में पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते है और श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं. पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाला एक जलडमरूमध्य है और इस जल क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछलियां मिलती हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें