बनासो कोरेंटिन सेंटर में सामाजिक समरसता बनी, सभी ने खाया दीदी किचेन का खाना

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 May 2020 5:39 AM

विज्ञापन

जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो कोरेंटिन सेंटर में रह रहे लोगों को दीदी किचेन से सोमवार को खाना खिलाया गया. बनासो कोरेंटिन में फिलहाल 22 लोग हैं. ब्राह्मण समेत सभी जाति के लोग एक साथ रह रहे हैं. दीदी किचेन का खाना भी सभी लोग एक साथ खा रहे हैं. बनासो कोरेंटिन सेंटर में रह रहे ब्राह्मणों द्वारा खाना नहीं खाने के मामले की जांच अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की ने की. अपर समाहर्ता सोमवार को बनासो कोरेंटिन सेंटर पहुंचे.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो कोरेंटिन सेंटर में रह रहे लोगों को दीदी किचेन से सोमवार को खाना खिलाया गया. बनासो कोरेंटिन में फिलहाल 22 लोग हैं. ब्राह्मण समेत सभी जाति के लोग एक साथ रह रहे हैं. दीदी किचेन का खाना भी सभी लोग एक साथ खा रहे हैं. बनासो कोरेंटिन सेंटर में रह रहे ब्राह्मणों द्वारा खाना नहीं खाने के मामले की जांच अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की ने की. अपर समाहर्ता सोमवार को बनासो कोरेंटिन सेंटर पहुंचे.

जांच में पता चला की स्थानीय राजनीति का मामला सामने आया. जांच के बाद पूरी रिपोर्ट डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह को दी. अब किसी तरह का विवाद नहीं कोरेंटिन सेंटर में रह रहे 22 लोगों ने कहा कि हम सभी लोग दीदी किचेन का खाना खा रहे हैं. अब किसी तरह का विवाद नहीं है. यहां की स्थिति भी सामान्य है. दीदी किचेन खाना बनानेवाले चार सदस्यीय टीम में सभी जाति के लोग हैं. किसी को कोई एतराज नहीं है.

बनासो कोरेंटिन सेंटर में जो शिकायत मिली थी, उसकी जांच अपर समाहर्ता अधिकारी से करायी गयी. स्थिति बिल्कुल सामान्य है. वहां रह रहे सभी लोग दीदी किचेन का खाना खा रहे हैं. खाना बनाने व खाने के मामले का सारा विवाद समाप्त हो गया है.

भुवनेश प्रताप सिंह, डीसी, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola