Viral Video: हेलमेट में बैठा हुआ था सांप, देख कर कांप जाएंगे आप

Snake Video Viral – सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलमेट के अंदर घुसकर बैठा हुआ सांप नजर आ रहा है. हेलमेट में वैसे तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जब एक शख्स स्टिक लेकर हेलमेट के अंदर के कुशन और फैब्रिक को हटाता है, तो जो चीज दिखाई देती है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है.
Snake In Helmet Viral Video: विज्ञान कहता है कि सांपों की कुल प्रजातियों में से केवल 25 प्रतिशत ही जहरीले होते हैं. इसके बावजूद सांप ऐसे जीव होते हैं, जिन्हें देखते ही कई लोगों डर के मारे कांप जाते हैं. जरा सोचिए कि खतरनाक दिखनेवाला यह जीव, आपके सिर की सुरक्षा करनेवाले हेलमेट के अंदर घुसकर बैठा हो और आप उसे पहन लें, तो क्या हाल होगा? हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इसकी कल्पना करके ही आपके शरीर में सिहरन उठ जाएगी. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
हेलमेट में सांप
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलमेट के अंदर घुसकर बैठा हुआ सांप नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में एक हेलमेट दिखाई दे रहा है. हेलमेट में वैसे तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा है, लेकिन जब एक शख्स स्टिक लेकर हेलमेट के अंदर के कुशन और फैब्रिक को हटाता है, तो जो चीज दिखाई देती है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है. हेलमेट के अंदर से एक सांप निकलता है और यह बहुत खतरनाक और जहरीला सांप बताया जा रहा है.
हेलमेट पहनने से पहले ध्यान से देख लें
हेलमेट के अंदर निकला सांप बहुत खतरनाक और जहरीला बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर कर लोग हेलमेट का इस्तेमाल करने वालों को सचेत और सावधान कर रहे हैं और हेलमेट पहनने से पहले ध्यान से उसको देख लेने की भी सलाह दे रहे हैं.
Check your helmet before you use it pic.twitter.com/r6VWScxu7w
— Rishi Bagree (@rishibagree) January 28, 2024
वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शंस
हेलमेट के अंदर सांप निकलने के वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हेलमेट पहनने से पहले उसकी ठीक से जांच कर लेना चाहिए, वरना यह बड़ा खतरनाक हो सकता है. वहीं, एक यूजर ने कहा कि हे भगवान, ऐसा भी होता है. एक ने मजाक के मूड में लिखा कि मैंने तो इसीलिए हेलमेट पहनना ही छोड़ दिया है. एक यूजर ने लिखा कि काफी दिनों बाद जब कोई हेलमेट यूज करे, तो उसकी अच्छे तरीके से सफाई जरूरी है, वरना इस तरह की घटना हो सकती है. एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी के हर मोड़ पर वैसे भी बहुत खतरा है और अब यह एक नया खतरा पैदा करने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










