ePaper

फतेहपुरः मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ छह लड़कों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 13 Mar 2023 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
फतेहपुरः मेला देखकर लौट रही नाबालिग के साथ छह लड़कों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur: फतेहपुर में मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की छह लड़कों ने मिलकर लड़कियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Fatehpur: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस बीच फतेहपुर में मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की छह लड़कों ने मिलकर लड़कियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है.

घर लौटते समय दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो लड़कियां सेनपुर गांव में लगे मेला को देखने गई थीं. मेला देखकर वह दोनों रविवार रात को अपने घर लौट रही थीं. इसी बीच रास्ते में 6 लड़कों ने दोनों लड़कियों को घेर लिया और फिर जबरन सुनसान जगह पर ले गए. जहां दोनों लड़कियों के साथ लड़कों ने गैंगरेप किया.

Also Read: फतेहपुर सामूहिक धर्मांतरण केस में दो गिरफ्तार, गरीबों का करते थे ब्रेनवाश, 74 सीडी बरामद

गांव के लोगों ने जब लड़कियों को देखा तो परिजनों को घटना की बात बताई. परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी. वहीं लड़कियों की हालत बिगड़ने पर उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी आरोपित गिरफ्तार

सोमवार को फतेहपुर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो नाबालिग सेनपुर गांव से मेला देखकर वापस लौट रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में युवकों ने दोनों लड़कियों को घेर लिया और बंधक बनाकर सुनसान जगह में ले गए. जहां दोनों लड़कियों के साथ में छह लड़कों रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्टः आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola