ePaper

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated at : 17 Jun 2020 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने कोर्ट में किया सरेंडर

धनबाद : राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने बुधवार (17 जून, 2020) को धनबाद के कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकृत कर ली. विधायक पर 21 मई को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने का आरोप लगा था. विधायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

धनबाद : राज्यसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने बुधवार (17 जून, 2020) को धनबाद के कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकृत कर ली. विधायक पर 21 मई को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने का आरोप लगा था. विधायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था.

सूत्रों के अनुसार, 19 जून को राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले कहीं पुलिस गिरफ्तार न कर ले, इसको लेकर विधायक को तत्काल जमानत लेने को कहा गया था. इसके बाद विधायक ने बुधवार सुबह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रवि नारायण की अदालत में सरेंडर कर दिया. विधायक की तरफ से अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने पैरवी की.

उल्लेखनीय है कि गोविंदपुर की अंचल अधिकारी की शिकायत पर विधायक के विरुद्ध बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. विधायक इंद्रजीत महतो पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने सहयोगियों के साथ गाजे-बाजे के साथ और नारा लगाते हुए वनतोड़ गांव में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करने का आरोप है.

Also Read: झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो डाल पायेंगे वोट ! अदालत का क्या है आदेश ?

ज्ञात हो कि राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक-एक वोट अहम हो गया है. ऐसे में यदि सिंदरी के विधायक को जमानत नहीं मिलती, तो भाजपा का गणित गड़बड़ा सकता था. धनबाद जिला के एक और विधायक ढुल्लू महतो के भी मतदान करने पर संशय के बादल मंडरा रहे थे. बाघमारा के दबंग भाजपा विधायक ढुल्लू महतो एक महिला नेता के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद हैं.

इस मामले में ढुल्लू महतो की ओर से कई बार अलग-अलग अदालतों में जमानत याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है. हालांकि, राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति उन्हें धनबाद की एक अदालत ने दे दी है. दो विधायकों के मतदान करने का रास्ता साफ हो जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश और भाजपा के रणनीतिकारों ने राहत की सांस ली है.

Also Read: झारखंड: बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यह लगा है आरोप

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola