Kiara Advani संग ब्रेकअप की खबरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, कैप्शन है बेहद खास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2022 7:46 AM
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त तसवीर पोस्ट की हैं. तसवीर में वो समंदर के बीच किसी बोट पर दिख रहे है. एक्टर समन्दर को निहारते हुए नजर आ रहे है.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को दुखी कर दिया. बीते दिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वो दोनों ही बता सकते है. लेकिन इस बीच एक्टर ने लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त तसवीर पोस्ट की हैं. तसवीर में वो समंदर के बीच किसी बोट पर दिख रहे है. एक्टर समन्दर को निहारते हुए नजर आ रहे है. गॉग्लस लगाए एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे है. चेहरे पर उनके धूप चमक रही है और वो पोज दे रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने स्टीव मार्टिन का कोट लिखा, ‘सनशाइन के बिना एक दिन भी…आप जानते हैं.. रात.’
https://www.instagram.com/p/CcsWkg2qOw9/
सिद्धार्थ मल्होत्रा की तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, इतने परफेक्ट क्यों हो आप. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कियारा से आपका ब्रेकअप हो गया क्या. एक यूजर ने लिखा, भाई ब्रेकअप हुआ आपका सुनने में आ रहा. एक अन्य यूजर ने लिखा, सर प्लीज ब्रेकअप मत किजिए कियारा मैम से. कई यूजर्स ने भी ब्रेकअप को लेकर कमेंट किया.
बीते दिन सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की खबरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है और ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबरों ने उन्हें मायूस कर दिया था. हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ कहा नहीं है. बता दें कि हाल ही में दोनों फिल्म शेरशाह में दिखे थे औऱ ये फिल्म सुपरहिट हुई थी.
https://www.instagram.com/p/Ccj6m8gABu_/
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों की बात करें तो वो रोहित शेट्टी के वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आनेवाले है. इसमें वो एक पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी में रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










