Sidharth Malhotra Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ-कियारा का हुआ ब्रेकअप? एक-दूसरे से हुए अलग, ये है वजह!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपना रास्ता अलग कर लिया है. दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि उनके अलग होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है.
Sidharth Malhotra Kiara Advani Break-Up: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे. फिल्म में उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसन्द आई थी. हालांकि रियल लाइफ में भी दोनों की डेटिंग की खबरें आते रहती है. सिद्धार्थ और कियारा को साथ में वेकेशन पर जाते हुए भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. हालांकि कभी भी उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की. इस बीच खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपना रास्ता अलग कर लिया है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि सिद्धार्थ और कियारा अलग हो गए हैं. दोनों ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है और उनके बीच प्यार खत्म हो गया है. हालांकि उनके अलग होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है.
https://www.instagram.com/p/CcmfYl8gGNF/
सूत्र के आगे बताया कि, सिद्धार्थ और कियारा की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी और एक समय था जब लोगों को लगता था कि दोनों शादी कर लेंगे. पता नहीं दोनों के बीच क्या गलत हुआ और लेकिन उम्मीद है कि वो इसे सुलझा लेंगे. लेकिन इतना तय है कि फैंस ये खबर जानकर दुखी जरूर हो गए होंगे. बता दें कि उनकी जोड़ी काफी प्यारी लगती है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट, वेकेशन पर जाते रहते है. फिल्म शेरशाह में उनकी जोड़ी कमाल की लगी थी. वहीं, दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ी थी. हालांकि अब शादी होगी या नहीं ये तो कहा नहीं जा सकता. लेकिन उनके चाहने वाले दुआ करेंगे कि उनके बीच सबकुछ ठीक हो जाए.
कियारा आडवाणी की आने वाले फिल्मों की बात करें तो हाल ही में भूल भुलैया पार्ट 2 का टीजर रिलीज हुआ था. इसमें से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया था. मोशन पोस्टर में कियारा के सिर पर खौफनाक हाथ नजर आया था. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, रीत से मिलिए, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




