Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: कियारा बनी सिद्धार्थ की दुल्हन! वेडिंग का पहला वीडियो आया सामने

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बन चुकी है. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक दूसरे संग सात फेरे लिए. अब सभी सिड और कियारा को मिस्टर और मिसेज लुक में देखने के लिए बेताब हैं.
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: जिस दिन का हम सभी को इंतजार था, वो आखिरकार आ ही गया! आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे के साथ सात फेरे ले ही लिए. अब कपल ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज बन चुके हैं. सिड और कियारा ने रॉयल अंदाज में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक दूसरे संग सात फेरे लिए. अब कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह सुर्ख लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं. उनका लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, तो इसे खास तो होना ही था.
वीडियो में कियारा आडवाणी काफी खुबसूरत लग रही हैं. उनके चेहरे पर मिसेज मल्होत्रा बनने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है. एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का जड़ी वाला लहंगा पहना था, जिसमें सभी तरफ गोल्डन वर्क किया हुआ था. इसके साथ ही अदाकारा ने ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी थी. इधर उनके दूल्हे राजा ने ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ लाला साफा पहना है.
Official : #KiaraAdvani Wedding Video.. Stunning Bride 🥰#SidharthMalhotra #SidharthKiaraWedding #KiaraSidharthwedding pic.twitter.com/xIxi8LCtjB
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) February 7, 2023
बता दें कि कुछ देर पहले ही सूर्यगढ़ पैलेस के बाहर बरातियों को देखा गया. सभी ने पिंक कलर का थीम रखा हुआ था. इधर मंडप को भी पिंक कलर की थीम को ध्यान में रखते हुए डेकोरेट किया गया है. हर तरफ रंग बिरंगे फूल है. चारो तरफ लाइट्स लगे हैं. मेहमानों के बैठने के लिए पिंक-व्हाइट सोफा लगा हुआ है. ये मंडप किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं है. कपल की शादी में उनके परिवार वालों के साथ-साथ ईशा अंबानी, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर जैसे स्टार्स पहुंचे हैं.
Also Read: Sidharth Malhotra-Kiara Advani का मंडप खूबसूरत फूलों से सज-धजकर तैयार! सूर्यगढ़ पैलेस से पहली तसवीर आई सामने
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि जब दोनों शादी के बाद सूर्यगढ़ से लौटेंगे तो उन्हें कई सारे रस्में निभानी है. कपल को पंजाबी और सिंधी परिवारों के रीति-रिवाज निभाने है. इसके अलावा कपल के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट भी है, जिन्हें लेकर वो बिजी चल रहे है. वहीं, ऐसी चर्चा भी है कि कपल हनीमून के लिए मालदीव जा सकते है. हालांकि ऐसा कुछ तय नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










