Pathaan: शाहरुख खान से यूजर ने पूछा- ‘पठान किसे KISS करेगा?’ किंग खान ने दिया दिलचस्प जवाब

शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए है. यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया देशों में पठान के लिए काफी उत्साह दिख रहा है. इस बीच एक्टर ने आस्क शाहरुख सेशन रखा, जिसमें एक्टर ने यूजर्स के सवालों का जवाब दिया.
Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) को रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन बचे हुए है. 25 जनवरी को सिनेमाघरों में मूवी रिलीज हो रही है. किंग खान इस मूवी से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. इस बीच एक्टर ने #AskSRK सेशन रखा, जिसमें उन्होंने यूजर्स के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए. यूजर ने उनसे पूछा, पठान किसे किस करेगा?
शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए है. ट्विटर पर उन्होंने आस्क सेशन रखा, जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा, ‘पठान किसे किस करेगा?’ इसपर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘पठान किस करने नहीं, किक करने आया है.’ इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी. बेशर्म गाने में दोनों के बीच केमेस्ट्री देखकर फैंस को लगा रहा था कि दोनों के बीच उन्हें किस देखने मिलेगा.
#Pathaan Kiss karne nahi….Kick karne aaya hai…. https://t.co/n4eyXsBY0r
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 21, 2023
वहीं, एक ट्विटर यूजर ने पूछा, ‘सर कपिल शर्मा शो में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार?’ इसपर एक्टर ने जवाब दिया- ‘भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा वहीं मिलते हैं.’ इससे साफ हो गया है कि किंग खान, कपिल शर्मा शो में नजर नहीं आएंगे.
Bhai seedha movie hall mein aaoonga wahin milte hain….#Pathaan https://t.co/kIfnZa6YOa
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 21, 2023
शाहरुख खान ने पिछले हफ्ते भी आस्क शाहरुख सेशन रखा था. इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा था, आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?” शाहरुख ने खुलासा किया कि यह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान थी. साथ ही एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया था कि सिक्स पैक एब्स बनाने में उन्हें 6 महीने लगे थे.
Also Read: शाहरुख खान से यूजर ने पूछा- ‘पठान’ के लिए कितनी ली फीस? कितने दिन में बनाई दमदार बॉडी? किंग खान ने सबकुछ बताया
भारत में पठान की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले यानी 20 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है. पठान हर मायने में खास है, इसलिए ये फिल्म शुक्रवार के बजाय बुधवार को रिलीज हो रही है. फैंस गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे देख सकते हैं. यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया देशों में पठान के लिए काफी उत्साह दिख रहा है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म ने पहले ही इन बाजारों में एडवांस बुकिंग में भारी कमाई कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










