ePaper

UP Election 2022: पूर्व विधायक अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं, राजद्रोह समेत इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Updated at : 05 Feb 2022 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: पूर्व विधायक अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं, राजद्रोह समेत इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

UP Election 2022: पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंन पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था.

विज्ञापन

UP Election 2022: पिंडरा से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अजय राय की मुश्किलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की वजह से बढ़ गई है. अजय राय पर फूलपुर थाने में आदर्श आचार संहिता और राजद्रोह सहि‍त कई आपराधि‍क मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. सोशल मीडि‍या पर वायरल हुए एक वीडि‍यो को आधार बनाते हुए चुनावी ड्यूटी में लगी फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड टीम की शि‍कायत पर ये मुकदमा दर्ज कि‍या गया है.

अजय राय का 6 दिन पुराना वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, अजय राय का 6 दिन पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने राजेतारा गांव की बस्ती में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ‘खनकर जमीन में गाड़ देने’ जैसे अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

Also Read: UP Election 2022: वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने योगी सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
अजय राय ने आदर्श आचार संहिता का किया उल्लंघन

पिंडरा के उप जिलाधिकारी / रिटर्निंग ऑफिसर राजीव राय ने बताया कि कांग्रेस नेता और पिंडरा विधानसभा के प्रत्याशी अजय राय ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और बिना परमिशन के चोपाल लगाई थी. चौपाल में कोविड 19 की गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था. इस पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. जांच टीम ने मामले को सत्य पाया था.

Also Read: Varanasi News: यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार, छात्रसंघ चुनाव होंगे बहाल- अजय राय
राजद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज

सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अजय राय के खिलाफ IPC की धारा 269, 124 -A, 153,153-A,188 और लोक प्रति‍नि‍धि‍त्‍व अधि‍नि‍यम की धारा 125 में मुकदमा दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 124 -A राजद्रोह की धारा है. पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर के विवेचना शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola