SBI Clerk Recruitment 2023: एसबीआई जूनियर एसोसिएट पंजीकरण शुरू, 8 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लेरिकल कैडर के तहत जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 8283 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. विभिन्न राज्यों में भरे जाने वाले इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
SBI Clerk Recruitment 2023: बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बेहतरीन अवसर लेकर आया है. हाल में एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के 8283 पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें इन पदों के लिए आप कैसे कर सकते हैं आवेदन…
Also Read: JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड शुरू होने वाला है आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लेरिकल कैडर के तहत जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 8283 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. विभिन्न राज्यों में भरे जाने वाले इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कुल पद 8283
बिहार 415
झारखंड 165
दिल्ली 437
उत्तराखंड 215
उत्तर प्रदेश 1781
पंजाब 180
मध्य प्रदेश 288
छत्तीसगढ़ 212
अन्य राज्यों के लिए निर्धारित रिक्तियों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आवश्यक योग्यता
सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करनेवाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं. उम्मीदवार जिस राज्य के तहत आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.
Also Read: मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शुरू, जानें इंटर की कब तक भरें जायेंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म
आयु सीमा
आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम व 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अप्रैल, 2023 से की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को बेसिक वेतन के रूप में 19,900 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें.
चयन प्रक्रिया
जूनियर एसोसिएट पदों पर उम्मीदवारों का चयन बैंक द्वारा आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (प्रीलिमिनरी एवं मेन) के माध्यम से किया जायेगा. एक घंटे की प्रीलिमिनरी परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रीलिमिनरी परीक्षा में पास होनेवाले अभ्यर्थियों को मेन के लिए आमंत्रित किया जायेगा. मेन परीक्षा चार भागों जनरल/फाइनेंस अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के कुल 190 प्रश्न पूछे जायेंगे. यह परीक्षा 200 अंकों की होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे, 60 मिनट है. दोनों की परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. अधिक जानकारी के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.
आवेदन शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना हाेगा, जबकि आरक्षित श्रेणी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है.
कैसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 7 दिसंबर, 2023.
अन्य जानकारी के लिए देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




