Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद सैफ अली खान की कैसी है तबीयत,एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट,जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद सैफ अली खान की कैसी है तबीयत,एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट,जानें क्या कहा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय मुंबई के अस्पताल में एडमिट है. एक्टर ने अपनी पुरानी चोट के लिए घुटने और ट्राइसेप की सर्जरी करवाई है, जो फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माते वक्त लगी थी. अब उनकी हालत कैसी है, आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

सैफ अली खान ने सोमवार को मुंबई के अस्पताल में घुटने और ट्राइसेप की सर्जरी करवाई है. सर्जरी की बात जानकर फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब एक्टर की हालत हालत ठीक है.

undefined

सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं. इंडिया टुडे से बात करते हुए सैफ ने कहा, यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी हम जो करते हैं उसका नतीजा है.

undefined

सैफ अली खान ने बताया, मैं खुश हूं कि मुझे अच्छे डॉक्टर्स मिले और मैं सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं. बता दें कि एक्टर फिलहाल ठीक है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोमवार सुबह जब सैफ अली खान अस्पताल में एडमिट हुए तो उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर भी मौजूद थी. बता दें कि एक्टर ने अपनी पुरानी चोट के लिए घुटने और ट्राइसेप की सर्जरी करवाई है, जो फिल्म में एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माते वक्त लगी थी.

undefined

इसके पहले भी सैफ अली खान को शूटिंग में चोट लग चुकी है. रंगून की शूटिंग के दौरान भी सैफ के अंगूठे में चोट लग गई थी. इसके बाद उनकी सर्जरी करानी पड़ी.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान ‘देवरा’ में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. कोराटाला द्वारा निर्देशित फिल्म के हीरो एनटीआर हैं. यह फिल्म दो भागों में बनाई जाएगी. मूवी 5 अप्रैल को रिलीज होगी.

undefined

सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में नजर आए थे, जिसमें वो रावण बने थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. इसमें प्रभास और कृति सेनन भी थी.

undefined

इसके अलावा खबरें है कि सैफ अली खान तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन के साथ काम करेंगे. इस परियोजना का वित्तपोषण जंगली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा.

undefined

सैफ के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी करीना कपूर से साल 2012 में हुई थी. दोनों दो बच्चों के माता-पिता है. जिनका नाम तैमूर और जेह अली खान है.

undefined

करीना कपूर से शादी करने से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी. हालांकि दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे. दोनों के दो बच्चे है, जिनका सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है.

Also Read: सैफ अली खान संग 5 साल लिव इन में रहने के बाद करीना कपूर ने क्यों की उनसे शादी? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola