सैफ अली खान संग 5 साल लिव इन में रहने के बाद करीना कपूर ने क्यों की उनसे शादी? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

Updated:
विज्ञापन
सैफ अली खान संग 5 साल लिव इन में रहने के बाद करीना कपूर ने क्यों की उनसे शादी? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल में से एक है. करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी किया था और तब से वो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहे हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन
undefined

करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड ने साल 2012 में शादी किया. कपल की शादी को करीब 10 साल हो गए है. दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं.

undefined

हाल ही में करीना कपूर ने द डर्टी मैगजीन संग बातचीत में बड़ा खुलासा किया है. करीना ने कहा, “अब आपकी शादी होने का कारण यह है कि आप एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं, है ना? मेरा मतलब आज है अन्यथा आप बस एक साथ रह सकते हैं.

undefined

करीना ने आगे कहा, हम [सैफ अली खान और मैं] पांच साल तक एक साथ रहे, इसलिए जब हमने अगला कदम उठाया, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि हम बच्चे पैदा करना चाहते थे.”

undefined

करीना और सैफ के दो बच्चे है- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान. बता दें कि सैफ ने पहले अमृता सिंह से शादी किया था. हालांकि दोनों ने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था.

undefined

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में हंसल मेहता द्वारा निर्देशित करीना की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का हाल ही में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था.

undefined

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ ‘द क्रू’ में भी नजर आएंगी. इसमें कपिल शर्मा भी है. हाल ही में सेट से कुछ तसवीरें सामने आई थी.

undefined

करीना कपूर खान की ओटीटी डेब्यू, जाने जान, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के 2005 के जापानी उपन्यास द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है.

undefined

फिल्म जाने जान 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसमें करीना कपूर खान के अलावा जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, सौरभ सचदेवा, नायशा खन्ना और श्याम गोपाल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार प्रभास स्टारर आदिपुरुष में नजर आए थे. इसके बाद, वह जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ देवारा का हिस्सा होंगी.

undefined

आदिपुरुष में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

Also Read: कपिल शर्मा के नये शो से बाहर हुई सुमोना चक्रवर्ती! कृष्णा अभिषेक-अर्चना गौतम सहित इन्हें मिली जगह
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola