Saif Ali Khan Hospitalised: अस्पताल में एडमिट हुए सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर भी मौजूद, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
Saif Ali Khan Hospitalised: अस्पताल में एडमिट हुए सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर भी मौजूद, जानें पूरा मामला

सैफ अली खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. जी हां एक्टर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ के घुटनों और कंधे में चोट आई है. उनकी सर्जरी की जाएगी. अभिनेता के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर भी मौजूद हैं.

विज्ञापन
undefined

सैफ अली खान के फैंस के लिए बुरी खबर है, एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सैफ के घुटने में चोट लगी है और जल्द ही इसके लिए सर्जरी होने की संभावना है.

undefined

हालांकि, एक्टर की टीम ने रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण देते हुए अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है. सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान के अस्पताल में अपने पति के पास होने की सूचना मिली है.

undefined

खबरों की मानें तो इस सर्जरी की जरूरत काफी लंबे समय से थी. सर्जरी ज्यादा गंभीर नहीं है. एक्टर अब ठीक हैं. घबराने वाली भी कोई बात नहीं है.

undefined

ये पहली बार नहीं है, जब सैफ अली खान को किसी वजह से चोट लगी हो. इससे पहले भी वो कई बार फिल्म की शूटिंग में घायल हो चुके हैं. रंगून की शूटिंग के दौरान भी सैफ के अंगूठे में चोट लग गई थी. इसके बाद उनकी सर्जरी करानी पड़ी.

undefined

सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी. आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता है. जिनका नाम तैमूर और जेह अली खान है.

undefined

बेबो से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है. इस जोड़े में 12 साल का उम्र का अंतर था. 2004 में वे अलग हो गए.

undefined

सेलिब्रिटी चैट शो के दौरान सैफ ने खुलासा किया कि शादी के बाद शर्मिला उनसे नाराज थीं. हम तुम स्टार ने कहा कि उन्होंने शर्मिला और टाइगर पटौदी (अपने पिता) को बताए बिना अमृता से शादी की, जिससे उन्हें दुख हुआ.

undefined

सैफ अली खान ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे विश्वास है कि तुम किसी के साथ रह रहे हो और कुछ कर रहे हो.’ तो मैंने हां कहा और उन्होंने कहा, ‘ठीक है, शादी मत करो.”

undefined

मैंने कहा, ‘मैंने कल शादी कर ली.’ उनकी आंख से एक बड़ा सा आंसू निकला और वो रोने लगी. उन्होंने कहा, ‘तुमने सचमुच मुझे दुख पहुंचाया है.. आपने मुझे क्यों नहीं बताया?” शर्मिला ने यह भी बताया कि सैफ के डेट करने के बाद जब अमृता मुंबई आई थीं तो उनकी चाय पर मुलाकात हुई थी.

Also Read: सैफ अली खान की सास के बारे में जानते हैं आप, एक झलक देखते ही डर जाते थे मुसलमान, पसर जाता था सन्नाटा
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola