Saawan 2023 में भूलकर भी ना करें ये काम, भोले बाबा हो सकते हैं नाराज

Saawan 2023: इस साल सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. ऐसे में बहुत से ऐसे काम है, जो सावन माह में भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि कौन से ऐसे काम है, जो करने से बचना चाहिए.
Sawan 2023: सावन के महीने की शुरुआत हो गई है. हिंदू कैलेंडर में सावन को बहुत ही शुभ महीना माना जाता है जो भगवान शिव को समर्पित है. इस महीने को अत्यधिक पवित्र माना जाता है. इस साल यह पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. सबसे खास बात यह है कि सावन मास इस बार दो माह का होगा. इस पूरे महीने भक्त शिव की भक्ति में लीन रहेंगे. इस दौरान भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, दुधाभिषेक करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में बहुत से ऐसे काम है, जो सावन माह में भूलकर भी नहीं करना चाहिए, इससे माहदेव नाराज भी हो सकते हैं. तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन से ऐसे काम है, जो करने से बचना चाहिए.
अन्न के सेवन में होती है मनाही
सावन व्रत में अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। व्रत में आटा, मैदा, बेसन, सत्तू आदि इन चीजों का सेवन न करें.
सावन महीने में प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता है. इसके साथ ही लाल मिर्च, धनिया पाउडर और मांस, मदिरा,आदि का सेवन भी न करें.
सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए. माना जाता है कि इससे भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलती है. शिवलिंग पर केतकी का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए. सावन के महीने में भूलकर भी मांस ना खाएं.
धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से सावन माह में किसी भी व्यक्ति को शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए. इस माह में तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
सावन में सादे नमक की जगह संधा नमक का इस्तेमाल करें. व्रत में सात्विक भोजन करें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए और मन में नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए. अपशब्दों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस समय महादेव की पूजा सच्चे मन से करें.
-
सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
-
सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
-
सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
-
सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
-
सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
-
सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
-
सावन का सातवां सोमवार – 21 अगस्त
-
सावन का आठवां सोमवार – 28 अगस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










