ePaper

Royal Enfield Bullet 350 अब कनाडा में मचाएगी धूम, जल्द होगी लॉन्च

Updated at : 30 Jan 2024 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Royal Enfield Bullet 350 अब कनाडा में मचाएगी धूम, जल्द होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को दो वेरिएंट्स में पेश कर रही है - स्टैंडर्ड और बुलेट ब्लैक गोल्ड. ब्लैक गोल्ड वेरिएंट में कॉपर पिनस्ट्रिपिंग और ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स हैं. भारत में मिलने वाले मॉडल की तरह ही इसमें 349cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 20.2bhp और 27Nm का टॉर्क देता है.

विज्ञापन
undefined

रॉयल एनफील्ड जल्द ही कनाडा में नई जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च करने जा रही है. यह बाइक J-प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसका इस्तेमाल Classic 350, Meteor 350 और Hunter 350 जैसी बाइक्स में भी किया जाता है.

Also Read: Royal Enfield Himalyan 450 लॉन्चिंग के महज दो महीने के बाद हुई महंगी, खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
undefined

हालांकि बुलेट 350 की कीमत सामने आ गई है, लेकिन इसके साथ एक शर्त भी जुड़ी है. रॉयल एनफील्ड इसे कनाडा में लिमिटेड एडिशन के तौर पर बेचेगी. वहां सिर्फ 100 यूनिट्स ही एक्सपोर्ट की जाएंगी और यह सिर्फ कनाडा में ही मिलेगी. फिलहाल इसे अमेरिका में बेचे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Also Read: Royal Enfield Himalayan 450 खरीदने का कर रहे हैं प्लान? तो ये 10 बातें है आपके काम की
undefined

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को दो वेरिएंट्स में पेश कर रही है – स्टैंडर्ड और बुलेट ब्लैक गोल्ड. ब्लैक गोल्ड वेरिएंट में कॉपर पिनस्ट्रिपिंग और ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स हैं. भारत में मिलने वाले मॉडल की तरह ही इसमें 349cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 20.2bhp और 27Nm का टॉर्क देता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ABS स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

Also Read: Mahindra BSA Gold Star 650 अब इंडियन सड़कों पर दौड़ेगी महिंद्रा की ये धांसू बाइक, Royal Enfield की बढ़ी टेंशन!
undefined

अब देखना यह है कि क्या यह लिमिटेड एडिशन बाइक कनाडा में सफल होती है और कंपनी इसे भविष्य में रेगुलर मॉडल के रूप में भी लॉन्च करने का फैसला करती है.

Also Read: Royal Enfield Shotgun 650 एक दमदार सवारी, जिसमें है स्टाइल और पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन!
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola