Jharkhand News: सरायकेला में युवक की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

सरायकेला में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत गयी. वो एक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था उसकी वक्त उसकी मोटरसाइकल सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी
सरायकेला: सरायकेला कांड्रा मार्ग पर फौजी ढाबा के पास सड़क किनारे लगी रेलिंग में टकराने से बाइक सवार युवक विजय मंडल (22 वर्ष) की मौत हो गई. मृतक कोलाबीर गांव का है. घटना सुबह चार बजे के आसपास की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक विजय भुरकुली में एक शादी समारोह से वापस अपने घर कोलाबीर जा रहा था लेकिन वो जैसे ही सिनी मोड़ के पहले फौजी ढाबा के पास पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे रेलिंग से जा टकराई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचनी दी. जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जाता है कि मृतक आधुनिक कंपनी में अप्रेंटिस का काम करता था और घटना के दिन वो शादी समारोह से अपने घर जा रहा था लेकिन फौजी ढाबा के पास दुर्घटना घट गई. घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




