Good News! 219 रुपये में जियो यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio users get unlimited 5G data for just Rs 219 – जियो अपने ग्राहकों को सस्ते और महंगे प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान ऑफर करता है. खास बात यह है कि कंपनी अब अपने ज्यादातर प्लान में यूजर्स को 5G डेटा ऑफर कर रही है. हालांकि, कंपनी ने 5G डेटा की सुविधा के लिए शर्तें भी लगायी हैं.
Reliance Jio Unlimited 5G Data Plan : रिलायंस जियो अपने 44 करोड़ यूजर्स का बहुत ख्याल रखती है. कंपनी के पास कई तरह के रीचार्ज प्लान हैं. जियो के पोर्टफोलियो में एक प्लान ऐसा भी है, जिसमें कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर कर रही है. बता दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को एक शर्त पूरी करने की जरूरत होगी.
देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी
रिलायंस जियो 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. सस्ते रीचार्ज प्लान पेश करने के अलावा, जियो यूजर्स की जरूरतों का भी भरपूर ख्याल रखता है. यही वजह है कि जियो ने अपने रीचार्ज प्लान की सूची को कई कैटेगरीज में विभाजित किया है. जियो यूजर्स को रीचार्ज प्लान की लिस्ट में एंटरटेनमेंट, डेटा, फ्री कॉलिंग समेत कई प्लान मिलते हैं.
Also Read: 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे
Jio का 5G डेटा ऑफर
जियो अपने ग्राहकों को सस्ते और महंगे प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान ऑफर करता है. खास बात यह है कि कंपनी अब अपने ज्यादातर प्लान में यूजर्स को 5G डेटा ऑफर कर रही है. हालांकि, कंपनी ने 5G डेटा की सुविधा के लिए शर्तें भी लगायी हैं. अगर आप 219 रुपये से कम का रीचार्ज प्लान लेते हैं, तो आपको 5जी डेटा का ऐक्सेस नहीं मिलेगा.
मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो ने अपनी 5G सर्विस को देश के कई शहरों तक बढ़ा दिया है. मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी फिलहाल ज्यादातर प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री ऑप्प्शंस के तौर पर यूजर्स को मुफ्त 5G डेटा ऑफर कर रही है. ऐसे में आप इसका फायदा उठा सकते हैं और फ्री 5G डेटा पा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपके पास 5G स्मार्टफोन और आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क हो.
Also Read: Jio का सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेज के लिए बेस्ट
Jio 219 Plan Details
आइए हम अब आपको 219 रुपये में जियो के फायदों के बारे में बताते हैं. जियो यूजर्स अगर आप अपने जियो नंबर पर 219 रुपये से रीचार्ज करते हैं, तो आपको 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें जियो कंपनी अपने ग्राहकों को 44GB डेटा ऑफर करती है. अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो यह आपके लिए परफेक्ट प्लान है.
कुल 44GB डेटा ऑफर
रिलायंस जियो इस प्लान में यूजर्स को कुल 44GB डेटा ऑफर करता है. आप प्रतिदिन 3GB डेटा का उपयोग कर सकते हैं. कंपनी 25 रुपये में 2GB अतिरिक्त डेटा भी ऑफर करती है. इसके साथ ही आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है.
Also Read: 599 रुपये में पूरी फैमिली को होगा फायदा, रीचार्ज से छुटकारा! Jio और Airtel यूजर्स का बचेगा पैसा
Also Read: Airtel का यह प्लान Jio की कर देगा छुट्टी, तीन महीने के लिए मिल रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन और 252GB डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










