599 रुपये में पूरी फैमिली को होगा फायदा, रीचार्ज से छुटकारा! Jio और Airtel यूजर्स का बचेगा पैसा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jan 2024 4:05 PM

विज्ञापन

हम आपको बताते हैं जियो और एयरटेल के लिए एक-एक फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के बारे में. इससे आपका मंथली मोबाइल रीचार्ज का खर्च भी कम आएगा. आइए जानते हैं इन प्लान्स और इनमें मिलनेवाले फायदों के बारे में-

विज्ञापन

Jio Vs Airtel Recharge Plan : जियो और एयरटेल के यूजर्स के लिए काम की खबर है. आपका मंथली रीचार्ज अगर ज्यादा आता है और आपको फैमिली के हर एक मेंबर के लिए अलग-अलग रीचार्ज प्लान खरीदना होता है, तो जाहिर तौर पर इससे ज्यादा पैसे खर्च होते हैं.

ऐसे में हम आपको बताते हैं जियो और एयरटेल के लिए एक-एक फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के बारे में. इससे आपका मंथली मोबाइल रीचार्ज का खर्च भी कम आएगा. आइए जानते हैं इन प्लान्स और इनमें मिलनेवाले फायदों के बारे में-

Jio 399 Plan Benefits

जियो का यह रीचार्ज, एक पोस्टपेड प्लान है, जो एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको एक मेन सिम के साथ 3 फैमिली सिम भी साथ मिल सकते हैं. हर सिम के लिए कस्टमर को अलग से 99 रुपये देने होंगे.

इस प्लान में 75GB का इंटरनेट डेटा मिलता है. साथ ही, आपको हर सिम पर 5GB का एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा. इस प्लान के लिए जियो यूजर को एक बार के लिए 500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट देना होता है.

Also Read: Jio Recharge Plan: जियो ने लॉन्च किया रिपब्लिक डे ऑफर, रिचार्ज पर एक से बढ़कर एक स्कीम…

Airtel 599 Plan Benefits

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में टोटल डेटा 105GB का साथ मिलता है. साथ ही, इसमें 75GB डेटा प्राइमरी यूजर को दिया जा रहा है, जबकि सेकेंड्री यूजर्स को 30GB डेटा ऑफर किया जाता है.

इस रीचार्ज प्लान में 200GB तक का डेटा रोलओवर करने की सुविधा भी मिलती है. साथ ही, इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं. यह प्लान 6 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.

Also Read: Jio और Airtel को टेंशन देने के लिए इस कंपनी ने बढ़ा दी Rs 151 वाले प्लान की Validity

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola