Shani Dev Aarti: शनिवार के दिन करें शनि देव की आरती, बनेंगे सारे बिगड़ें काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Shani Dev Aarti: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करन से शनि देव प्रसन्न होते हैं.धार्मिक मान्यताओं के शनि कर्म फल दाता हैं और कर्मों के हिसाब से ही व्यक्ति को फल देते हैं.शनि देव की पूजा करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है.शनिवार के दिन शनि देव की आरती करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
विज्ञापन
Shani Dev Aarti
भगवान शनिदेव की आरती-
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी.
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव….
श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी.
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव….
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी.
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव….
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी.
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव….
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी.
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










