RBSE Rajasthan Board Class 10th,12th Board: जारी होने वाला है राजस्थान 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

RBSE Rajasthan board Class 10th,12th Board: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने घोषणा की थी कि कि कक्षा 10वीं और 12वीं लिखित परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी. जल्द ही जारी होने वाला है बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

विज्ञापन

RBSE Rajasthan board Class 10th, 12th board: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई/बीएसईआर) अपनी आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षाओं के लिए डेट शीट या समय सारिणी की घोषणा करेगा.

RBSE Rajasthan board Class 10th, 12th board: कहां मिलेगा टाइम टेबल?

आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

होम पेज पर कक्षा 10वीं/ 12वीं परीक्षा 2024 टाइम टेबल पर क्लिक करें.

एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.

अब टाइम टेबल चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

RBSE Rajasthan board Class 10th, 12th board: वेबसाइट को करते रहें चेक

बताते चलें कि आरबीएसई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि राजस्थान 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी. अब बोर्ड विषयवार परीक्षा की तिथियां जारी करेगा. छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सही जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करना चाहिए। अंतिम परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वे अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan board Class 10th, 12th board: पिछले साल इतने लोग हुए थे शामिल

पिछले साल की परीक्षा की बात करें तो लगभग 10,66,300 छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं में कुल 90.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. 12वीं में साइंस स्ट्रीम में कुल 95.65 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम में 96.60 प्रतिशत छात्र और कला वर्ग में 92.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. डेटशीट की जानकारी आपको इंडिया.कॉम हिंदी पर भी मिल जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola