कच्ची उम्र की इश्कबाजी ने बनाया हत्यारा
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 2:08 AM
गुमो से चार मार्च से लापता 17 वर्षीय शुभम पांडेय (पिता ब्रहमदेव पांडेय) का शव बीती रात कुएं से बरामद किया गया. इंटर का छात्र शुभम का शव गांव के ही तेली मोहल्ला के बसरिया कुआं में पड़ा था
झुमरीतिलैया (कोडरमा) : गुमो से चार मार्च से लापता 17 वर्षीय शुभम पांडेय (पिता ब्रहमदेव पांडेय) का शव बीती रात कुएं से बरामद किया गया. इंटर का छात्र शुभम का शव गांव के ही तेली मोहल्ला के बसरिया कुआं में पड़ा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू की. जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की से प्यार का दिखावा करने के चक्कर में शुभम की जान ले ली गयी. हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों को ही गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी नौंवी व दसवीं में पढ़ते हैं.
तिलैया थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर ने बताया कि शुभम की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी को गया के बेला से गिरफ्तार कर कोडरमा लाया जा रहा है, जो घटना के बाद भाग कर अपनी फुआ के घर चला गया था. थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी शुभम को बुलाकर कुएं के पास ले गये और पानी छूने का खेल खेलने के दौरान शुभम को कुएं में गिरा दिया. उन्हें पता था कि शुभम तैरना नहीं जानता है. पुलिस के अनुसार शुभम व गिरफ्तार एक आरोपी एक ही लड़की से प्यार करते थे. दोनों में शर्त लगी थी कि रस्सी से कुएं में उतर कर जो पहले पानी छूकर निकल जायेगा, वही लड़की से प्यार करेगा.
पहले आरोपी नाबालिग रस्सी के सहारे नीचे गया और पानी छूकर निकल गया, लेकिन जब शुभम रस्सी के सहारे नीचे गया, तो इन लोगों ने रस्सी को तेज झटका दे दिया, जिससे शुभम कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गयी. इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गये. शुभम चार मार्च से लापता था. इसको लेकर उसके पिता ने पांच मार्च को थाना में लिखित आवेदन दिया था. बीती रात शव बरामद होने पर उन्होंने एक अन्य आवेदन देकर गांव के एक युवक पर फोन कर बुला ले जाने का आरोप लगाते हुए दो अन्य का नाम लिया. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
नाबालिग का कुएं में मिला शव :
चार मार्च से लापता था गुमो निवासी शुभम, परिजन ने दर्ज कराया था मामला
सहपाठियों ने ही दिया घटना को अंजाम, मरने-मारने वाले सभी नाबालिग हैं
आरोपियों के जन्म प्रमाण पत्र की होगी जांच :
इस घटना के विरोध में सुबह में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गुमो के पास रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. हालांकि, कुछ ही मिनट में पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत किया और जाम हटाया. लोगों का आरोप था कि शुभम के शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसे जान मारने के पहले काफी मारा पीटा गया है. उसके मुंह में पॉलिथीन तक ठूंस दी गयी थी. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की जायेगी. इसके बाद जुबेनाइल या सीजेएम कोर्ट में आरोपियों को प्रस्तुत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










