ePaper

Today Rashifal: वृष, मिथुन, सिंह समेत इन 6 राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया, कुंभ समेत इन्हें संभल कर रहने की जरूरत

Updated at : 13 Oct 2020 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
Today Rashifal: वृष, मिथुन, सिंह समेत इन 6 राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया, कुंभ समेत इन्हें संभल कर रहने की जरूरत

Today Rashifal, Mangalwar, 13 October, Aries To Pices Rashi, Horoscope Today : आज का दिन आपका मिला-जुला रह सकता है. कामकाज के सिलसिले में घर से दूर रहना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. खाने का विशेष ध्यान रखें. दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा है.

विज्ञापन

मेष

आज का दिन आपका मिला-जुला रह सकता है. कामकाज के सिलसिले में घर से दूर रहना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. खाने का विशेष ध्यान रखें. दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा है.

शुभ अंक—4, शुभ रंग— भूरा

वृष

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. घर की साज—सजावट में बदलाव की कोशिश करेंगे. पुराने मित्र से अचानक मिल सकते हैं. मन प्रसन्नता से भरा रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. वाणी पर संयम बरतें. घर के वरिष्ठ लोगों को नाराज ना करें.

शुभ अंक—1, शुभ रंग— पीला

मिथुन

कामकाज के लिहाज से आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन सही नहीं है.

शुभ अंक—5, शुभ रंग— क्रीम

Also Read: Rashifal, Panchang : कर्क, कन्या, कुंभ के लिए आज का मंगलवार होगा विवादों वाला, वृष, मिथुन, सिंह, तुला समेत इनका दिन शुभ

कर्क

आज किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा होगा. खर्च में बढ़ोतरी होगी. व्यापार को लेकर की गई छोटी सी यात्रा आज सफल और फायदेमंद साबित होगी. बिना पढ़े किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें.

शुभ अंक—9, शुभ रंग— नारंगी

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा. कोशिश करें कि आज आपकी बातों से कोई नाराज ना हो.

शुभ अंक— 4, शुभ रंग— लाल

कन्या

आज हो सकता है कोई जरूरी काम बीच में अटक जाए. हर तरह की संभवानओं के साथ कार्य करने की कोशिश करें, ताकि किसी तरह की निराशा न हो. बेवजह के विवाद में ना पड़ें. शत्रुपक्ष से सतर्क रहें.

शुभ अंक—7, शुभ रंग— नीला

तुला

आज व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे वित्तीय लाभ मिलने की सम्भावना है. पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है. घर के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकता है. बेवजह किसी विवाद का हिस्सा ना बनें.

शुभ अंक— 2, शुभ रंग— क्रीम

वृश्चिक

दफ्तर में वरिष्ठों से मिली तारीफ आपकी प्रसन्नता और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. आज पदोन्नति या व्यापार में आर्थिक मुनाफा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी. बेहतर रणनीति के साथ ही किसी नई योजना की शुरुआत करें.

शुभ अंक—9, शुभ रंग— काला

धनु

आज आपकी कोशिश घर से ही सारा कार्य पूर्ण करने की होगी. कहीं न कहीं आज आप अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करने के पक्ष में हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. नई खुशी मिलेगी.

शुभ अंक-7 , शुभ रंग- गुलाबी

मकर

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है. आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ बेहतरीन समय गुजार पाएंगे. आज काम से विश्राम का समय है.

शुभ अंक—5, शुभ रंग— बैंगनी

कुम्भ

आज आलस्य बिल्कुल ना करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें.

शुभ अंक—9, शुभ रंग— हरा

मीन

आपके लिए शुभ दिन है. आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं. बेहतर होगा आज आप अपना बेस्ट देने की कोशिश करें. आत्मविश्वास कमजोर ना होने दें.

शुभ अंक—1, शुभ रंग— सफेद

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola