Coal Mine Collapse :रानीगंज में कोयला खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत,अग्निमित्रा पाल ने लापरवाही का लगाया आरोप

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने दावा किया है कि खदान से कई शव बरामद किये गये हैं साथ ही उन्होंने घटना में ईसीएल और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया. पुलिस की ओर से लगातार लापरवाही की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रानीगंज में नारायणकुडी कोयला खदान से गुरुवार तड़के तीन श्रमिकों के शव बरामद किया गया है. ईसीएल कुनुस्तारिया क्षेत्र के अंतर्गत नारायणकुडी खदान में बुधवार दोपहर को धंसाव हो गया. कुछ मजदूरों के दबने का खतरा था. आखिरकार देर रात पुलिस ने खबर की सच्चाई पर मुहर लगा दी. रातभर चले ऑपरेशन के बाद तीन मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (सेंट्रल) एसएस कुलदीप ने गुरुवार सुबह कहा, सुबह तीन शव बरामद करना संभव हो पाया है. उन शवों को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना की जांच शुरू हो गयी है.
आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल बुधवार को पूरी रात दुर्घटनास्थल पर रहीं. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने तक वह यहीं रहेंगी. सुबह शव निकाले जाने के बाद अग्निमित्र खदान क्षेत्र से लौट आई. उन्होंने दावा किया है कि खदान से कई शव बरामद किये गये हैं साथ ही उन्होंने घटना में ईसीएल और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया. बुधवार को हादसे से प्रभावित मजदूरों के परिवारों से मुलाकात के बाद अग्निमित्रा ने कहा, गांव के लोग दो-चार बोरी कोयला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन राज्य सरकार ने काम नहीं दिया है. इसलिए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा किया और दुर्घटना का शिकार हो गए.
Also Read: WB News : सीएम आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज,जिलों के पूजा पंडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी
बीजेपी की स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल लापता लोगों के घर पहुंचीं थी. उनके सामने लापता लोगों के परिजन भी रोते नजर आये. अग्निमित्रा पाल ने कहा, गांव के लोग पेट की आग के कारण दो-चार बोरा कोयला बेच देते हैं और राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है. इसलिए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा किया और दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्होंने स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि देखते हैं प्रशासन क्या कदम उठाती है अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है.
Also Read: WB News: सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम के घर सीबीआई की छापेमारी, जानें क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




