Ramgarh By-Election Result Live: 21970 वोट से जीतीं आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी

Updated:
विज्ञापन

Ramgarh By-Eelection Result 2023 Live Updates: आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21970 वोट से विजयी हुईं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बजंरग महतो को शिकस्त दी है. सुनीता चौधरी को 1,15,669 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बजरंग महतो को 93,699 वोट मिले.

विज्ञापन

21970 वोट से जीतीं आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी

रामगढ़ : आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21970 वोट से विजयी हुईं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बजंरग महतो को शिकस्त दी है. सुनीता चौधरी को 1,15,669 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बजरंग महतो को 93,699 वोट मिले.

दस राउंड के बाद 21,709 वोट से आगे चल रही आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी

रामगढ़ : दस राउंड के बाद आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,709 वोट से आगे चल रही है. इन्हें 1,14,235 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बजरंग महतो को 92,526 वोट मिले.

नौवें राउंड में 21,960 वोट से आगे चल रही आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी

रामगढ़ : नौवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,960 वोट से आगे चल रही है. सुनीता चौधरी को 1,04,442 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 82,482 वोट मिले हैं.

आठवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,559 वोट से आगे

रामगढ़ : आठवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,587 वोट से आगे चल रही है. सुनीता चौधरी को 94,548 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 72,989 वोट मिले हैं.

सातवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,748 वोट से आगे

रामगढ़ : सातवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,748 वोट से आगे चल रही है. सुनीता चौधरी को 83,677 मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 61,929 वोट मिले हैं.

छठे राउंड में ही सुनीता चौधरी ने पिछली बार से ज्यादा वोट हासिल किये, बढ़त बरकरार

Ramgarh By-Election Result Live : आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने छठे राउंड में ही पिछली बार से अधिक वोट हासिल कर लिया. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को 71,226 वोट मिले थे, लेकिन इस उपचुनाव में छठे राउंड में ही सुनीता ने 72,398 वोट लाकर बढ़त लगातार बनायी हुई है. मालूम हो कि ममता देवी ने सुनीता चौधरी को 28,718 वोट से हराकर विधायक बनी थी, लेकिन आईपीएल मामले में दोषी पाये जाने के बाद ममता देवी की विधायकी चली गयी. इसके कारण ही यहां उपचुनाव हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola